Bareilly Flood Alert :बाकरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बिजली बंद, लगाए गोताखोर, जानिए हालात

Bareilly Flood Alert बाढ़ से प्रभावित बाकरगंज क्षेत्र में हादसे रोकने को बिजली बंद कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने गोताखोर भी लगा दिया है। दर्जनों घरों में पानी भरने के बाद लोगों ने वहां से निकलना शुरू कर दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:52 PM (IST)
Bareilly Flood Alert :बाकरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बिजली बंद, लगाए गोताखोर, जानिए हालात
Bareilly Flood Alert :बाकरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बिजली बंद, लगाए गोताखोर, जानिए हालात

बरेली, जेएनएन। Bareilly Flood Alert : बाढ़ से प्रभावित बाकरगंज क्षेत्र में हादसे रोकने को बिजली बंद कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने गोताखोर भी लगा दिया है। दर्जनों घरों में पानी भरने के बाद लोगों ने वहां से निकलना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने उनकी मदद के लिए कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया है।

किला नदी का पानी शुक्रवार सुबह बाकरगंज समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में भर गया। तमाम लोग सुबह सोकर उठे तो घर के बाहर पानी भरा देखकर चौंक गए। मो जहीर, जाकिर, आरिफ, तस्लीम, मुन्नाा, शानु, उस्मान समेत दर्जनों घरों के अंदर तक पानी चला आया। रास्ते व खुली भूमि पर जलभराव हो गया है। दोपहर में पानी का स्तर और बढ़ गया। देर शाम तक जलभराव की स्थिति वैसे ही बनी हुई है। लोगों ने छतों पर डेरा बसा लिया है। शफी अहमद, निसार, अतीक, बशीर समेत कई लोगों ने अपने घरों को छोड़कर निकलना शुरू कर दिया है।

इन गांवों के लोगों की मुसीबत 

बाढ़ का पानी भरने के कारण करीब 30 गांवों का संपर्क शहर से कट गया है। बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में बाकरगंज के अलावा राघवपुर, राधीपुर, शाही, ऊंचा गांव, मिथौली, मुरावपुर, ढोली, सनसिया, हुसैनपुर आदि गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोग फंस गए हैं।

समाजसेवियों ने किया निरीक्षण, दी मदद 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनसेवा टीम के पम्मी खान वारसी, समाज सेवा मंच के नदीम शमसी समेत तमाम पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने वहां फंसे हुए लोगों से बातचीत की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि लोगों को समाज सेवा मंच के चेरिटेबल स्कूल व अन्य जगहों पर रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी