Bareilly Election Result 2019: बरेली में एक बार फिर जीते संतोष गंगवार

Bareilly Election Result 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बरेली सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी संतोष गंगवार ने 167282 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 02:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 10:10 PM (IST)
Bareilly Election Result 2019: बरेली में एक बार फिर जीते संतोष गंगवार
Bareilly Election Result 2019: बरेली में एक बार फिर जीते संतोष गंगवार

बरेली [जेएनएन]। Bareilly Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बरेली सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी संतोष गंगवार ने 167282 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन तीसरे स्थान पर रहे। संतोष गंगवार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। संतोष सात बार सांसद रह चुके हैं, इस बार आठवीं बार चुनकर संसद पहुंचे हैं। इससे उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है। 

किसे मिले कितने वोट, जानिए 

लोकसभा चुनाव की मतगणना में संतोष गंगवार को कुल 565270 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भगवत सरन गंगवार को कुल 397988 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बरेली लोकसभा क्षेत्र से संतोष गंगवार ही निर्वाचित हुए थे। तब उन्हें 518258 वोट मिले। उन्होंने आयशा इस्लाम को 240685 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 61.18 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं,  कांग्रेस ने इस बार प्रवीण सिंह ऐरन को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें केवल 74206 वोट ही मिले।  

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

स्थान      नाम(पार्टी)                वोट

1. जीते- संतोष गंगवार (भाजपा) : 5,65,270

2. निकट प्रतिद्वंद्वी - भगवत सरन (गठबंधन) : 3,97,988

3. प्रवीण सिंह ऐरन (कांग्रेस) : 74,206

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

स्थान      नाम(पार्टी)                वोट

जीते: संतोष गंगवार(भाजपा): 5,18,258 

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: आयशा इस्लाम (सपा): 2,77,573

उमेश गौतम( बसपा):1,06,049

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी