Bareilly District Panchayat President Chunav : समाजवादी पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए चार दावेदार, जानिये इनके नाम
Bareilly District Panchayat President Chunav समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के आवेदन मांगे गए थे। अब तक चार दावेदारों ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसमें पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के भाई की पत्नी ऊषा गंगवार भी शामिल हैं।
बरेली, जेएनएन। Bareilly District Panchayat President Chunav : समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के आवेदन मांगे गए थे। अब तक चार दावेदारों ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसमें पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के भाई की पत्नी वार्ड आठ से ऊषा गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश यादव के भाई की पत्नी वार्ड 43 से जीत दर्ज कराने वाली प्रियंका यादव ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।
इसके साथ ही वार्ड दो से विनीता गंगवार और वार्ड चार से नीलम गंगवार ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दोनों दावेदार पार्टी के पुराने सदस्य हैं। वही, अब तक कई दिग्गज नेताओं ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।पार्टी के जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया कि कोरोना काल के चलते जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तारीख शासन ने आगे बढ़ा दी है। मौजूदा समय में कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता बीमार चल रहे हैं। इस कारण जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के आवेदन स्वीकार करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है।