बरेली के 20 जिला पंचायत सदस्यों की गोवा में चल रही समुद्र किनारे पार्टी, फाइव स्टार होटल में ठिकाना

Bareilly District Panchayat President Election जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के लिए एक दूसरे को टक्कर दे रही भाजपा व सपा में एक-एक सदस्य को लेकर खींचतान मची है। इनमें सेंधमारी न हो जाए इसलिए पर्यटन पालिक्टिस ने सदस्यों के लिए अवसर दे दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:05 AM (IST)
बरेली के 20 जिला पंचायत सदस्यों की गोवा में चल रही समुद्र किनारे पार्टी, फाइव स्टार होटल में ठिकाना
करीब 20 सदस्य मुंबई के फाइव स्टार होटलों में वक्त गुजारकर अब गोवा पहुंच चुके हैं।

बरेली, जेएनएन। Bareilly District Panchayat President Election : जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के लिए एक दूसरे को टक्कर दे रही भाजपा व सपा में एक-एक सदस्य को लेकर खींचतान मची है। सदस्यों की घेराबंदी लगभग हो चुकी है। इनमें सेंधमारी न हो जाए, इसके लिए चल रही पर्यटन पालिक्टिस ने सदस्यों के लिए अवसर दे दिया। करीब 20 सदस्य मुंबई के फाइव स्टार होटलों में वक्त गुजारकर अब गोवा पहुंच चुके हैं। वहां समुद्र किनारे पार्टियां हो रहीं।

मतगणना के बाद 23 सदस्यों के साथ सबसे मजबूती से उभरी सपा को तीन और सदस्यों का साथ मिल गया था। जिसके बाद दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। इस बीच भाजपा से दावेदारी कर रहीं रश्मि पटेल ने 14 निर्दलीय व तीसरे नंबर पर सदस्य जीतने वाली पार्टी के छह सदस्यों को अपने साथ ले लिया। इन सभी को लेकर गोपाल पटेल मुंबई चले गए। वहां व्यापारी नेता अनिल पाटिल के फार्म हाउस में घुमाया।

चार दिन वहां रहने के बाद मुंबई में अन्य जगह घुमाया। रहने के लिए फाइव स्टार होटलों मेें कमरे बुक कराए गए। बुधवार को ये सभी सदस्य गोवा पहुंच गए हैं। सैर करते हुए सदस्यों के फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगे। इस बाबत गोपाल पटेल को को फोन किया तो उन्होंने स्वीकारा कि सदस्यों को घुमाने के लिए मुंबई के बाद गोवा आए हैं। उनका कहना था कि 20 सदस्य साथ आए हैं। पार्टी के 13 सदस्य जिले में हैं। अन्य पार्टी के भी कुछ सदस्य साथ होने का दावा किया।

सपा की डिनर पार्टी : समाजवादी पार्टी भी पूरे दम से मैदान में है। सभी 26 सदस्य एक साथ रहें, इसके लिए दो-तीन दिन के अंतराल पर उनके लिए होटलों में डिनर पार्टी की जा रही है। पार्टी बहुमत से महज पांच वोट पीछे है। निर्दलीय सदस्यों को भाजपा दावेदार जिले से बाहर ले जा चुके हैं। ऐसे में अब सपा सेंधमारी की जुगत में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी