Bakra Market in Bareilly : बरेली में बकरा खरीदने पर विवाद, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के भाई को मारी गोली, फैली सनसनी

Bakra Market in Bareilly बकरा खरीदने को लेकर सोमवार देर रात सैलानी स्थित मुन्ना खां का की नीम के पास विवाद हो गया। विवाद में कार सवार चार बदमाशों ने रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के भाई को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में जा धसी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:54 PM (IST)
Bakra Market in Bareilly : बरेली में बकरा खरीदने पर विवाद, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के भाई को मारी गोली, फैली सनसनी
Bakra Market in Bareilly : बरेली में बकरा खरीदने पर विवाद

बरेली, जेएनएन। Bakra Market in Bareilly : बकरा खरीदने को लेकर सोमवार देर रात सैलानी स्थित मुन्ना खां का की नीम के पास विवाद हो गया। विवाद में कार सवार चार बदमाशों ने रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के भाई को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में जा धसी। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक के 15 बोर की गोली मारी गई थी। मामले में बारादरी पुलिस ने पीड़ित के बड़े भाई आफताब की तहरीर पर आरोपित नदीम, खतीब, चांद और आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित जिस कार से आए हुए थे। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था।

आफताब के मुताबिक, बकरीद को लेकर मुन्ना खां की नीम के पास सड़क किनारे बकरा मंडी लगी थी। रात करीब 11 बजे आमिर और खतीब यहां आए और बकरा खरीद रहे युवक से बहस करने लगे। युवक से दोनों रुपए छीनने लगे। इस पर बकरा बेचने वाले व्यक्ति ने बचने के लिए आवाज दी तो पास में खड़े आफताब के बेटे मेहताब उसे बचाने पहुंचे। दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों आरोपित वापस चले गए। इसके बाद थोड़ी देर बाद आरोपित फिर लौटे फिर बकरा बेच रहे व्यक्ति व मेहताब से कहासुनी हुई। जैसे-तैसे मामला रफा-दफा हुआ।

आरोप है कि देर रात तीसरी बार आमिर और खतीब अपने दो साथियों चांद और नदीम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी से आ धमके। गाड़ी से उतरते ही आरोपितों ने मेहताब व बकरा बेच रहे हो व्यक्ति को गाली देना शुरू कर दिया। मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए पास में खड़े मोहम्मद आरिफ दौड़े तो बदमाशों 15 बोर के अवैध आलाहर से जमकर गोलियां तड़तड़ाई। करीब 10 राउंड फायरिंग की। इसी में एक गोली आरिफ के जांघ में जा धंसी। गोलियों की तड़तड़ाहट और आरिफ के घायल होने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पास में खड़े मुन्ना और शोएब ने आनन-फानन में आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों को जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी