बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, बोली- बेटा, बेटी भी दे रहे साथ

Bareilly Crime बरेली में ससुर के बहू के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहू का आरोप है कि इसमें उसकी बेटी व दो बेटों ने उसका साथ दिया। जबकि अन्य दो बेटों ने आरोपित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 11:28 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 11:28 AM (IST)
बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, बोली- बेटा, बेटी भी दे रहे साथ
बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, बोली- बेटा, बेटी भी दे रहे साथ

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : बरेली में ससुर के बहू के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहू का आरोप है कि इसमें उसकी बेटी व दो बेटों ने उसका साथ दिया। जबकि अन्य दो बेटों ने आरोपित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बारादरी क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि सात माह पहले उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुर उस पर गलत नजर रखता था। उसने सास व पति से इसकी शिकायत की। जानकारी होने पर ससुर ने घर से बेदखल करने की धमकी दी।

इसी दौरान उसके एक और देवर की शादी हो गई और उसकी पत्नी पर भी ससुर गंदी नजर रखने लगे। फिर शिकायत हुई तो आरोपित ससुर ने उसे भी घर से बेदखल करने की धमकी दी। 15 फरवरी को बहू को कमरे में अकेला देख उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस काम में उसकी बेटी व दो बेटों ने भी साथ दिया। पीड़िता जब बारादरी थाने पहुंची तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एडीजी के पास पहुंची। एडीजी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपित ससुर, सास व देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी