Bareilly Crime : दहेज उत्पीड़न पर पीडब्ल्यूडी के जेई समेत पांच पर रिपोर्ट

दहेज उत्पीड़न में शनिवार को इज्जतनगर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के जेई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दिव्या सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित जेई पति अनुरूप सक्सेना सास मंजू सक्सेना मौसिया सास रेनू सक्सेना मौसिया ससुर संजीव सक्सेना व देवर उमंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:59 PM (IST)
Bareilly Crime : दहेज उत्पीड़न पर पीडब्ल्यूडी के जेई समेत पांच पर रिपोर्ट
Bareilly Crime : दहेज उत्पीड़न पर पीडब्ल्यूडी के जेई समेत पांच पर रिपोर्ट

बरेली, जेएनएन। बरेली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इज्जतनगर पुलिस ने यह मामला कर्मचारी नगर की रहने वाली दिव्या सक्सेना की तहरीर पर दर्ज किया है। दिव्या सक्सेना ने पति सहित ससुराली जनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।जिसके बाद पुलिस ने आरोपित जेई पति अनुरूप सक्सेना निवासी मिथलापुरी, सास मंजू सक्सेना, मौसिसा सास रेनू सक्सेना, मौसिया ससुर संजीव सक्सेना व देवर उमंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

भूखा प्यासा रखकर करते थे पिटाई

दिव्या सक्सेना ने बताया कि अनुरूप सक्सेना के साथ उसकी शादी हुई थी। विवाह में पिता ने 20 लाख रुपये खर्च किये। बावजूद विवाह के बाद से ही आरोपितों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुराली पति के पीडब्ल्यूडी में जेई होने का बात कह कम दहेज देने का ताना देते। मांग पूरी नहीं हुई तो भूखा-प्यासा रखने लगे। आरोप है कि जान से मारने की नियत से पिटाई भी की। इससे भी मन नहीं भरा तो घर से निकाल दिया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी