Bareilly Crime News : शीरान के खिलाफ वारंट जारी, निदा बोली- मुल्जिम समझौते का बना रहे दबाव

Bareilly Crime News आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान के पति शीरान रजा व एक अन्य काजी अफजल के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। दोनों आरोपित अदालत से गैरहाजिर थे। निदा खान की शादी शीरान रजा के साथ वर्ष 2015 में हुई थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:53 PM (IST)
Bareilly Crime News : शीरान के खिलाफ वारंट जारी, निदा बोली- मुल्जिम समझौते का बना रहे दबाव
Bareilly Crime News : शीरान के खिलाफ वारंट जारी, निदा बोली- मुल्जिम समझौते का बना रहे दबाव

बरेली, जेएनएन। आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान के पति शीरान रजा व एक अन्य काजी अफजल के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। दोनों आरोपित अदालत से गैरहाजिर थे। निदा खान की शादी शीरान रजा के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। दोनों के बीच कई मुकदमे चल रहे हैं। वर्ष 2018 में निदा ने थाना बारादरी में रिपोर्ट लिखाई कि वे तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। जिससे उनकी ससुराल वाले बुराई मानते हैं। निदा ने आरोप लगाया कि शीरान ने अपने एक मुरीद खुर्शीद आलम के नाम एक फतवा काजी अफजल से जारी कराया। जिसमें कहा कि निदा को मौत के बाद किसी भी कब्रिस्तान में दफनाने ना दिया जाए। उनके जनाजे में कोई शिरकत ना करे।

तब से मुस्लिम समुदाय उससे रंजिश नफरत करने लगा है। इस मामले में पुलिस ने शीरान, खुर्शीद व अफजल तीनों आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सभी आरोपित जमानत पर हैं। मंगलवार को शीरान और अफजल अदालत में हाजिर नहीं हुए। जबकि खुर्शीद की तरफ से हाजिरी माफ कराने की अर्जी कोर्ट में पेश हुई। निदा ने कोर्ट में अर्जी लगाई कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और कोर्ट में गवाही देने पर जान से मार डालने तक की धमकी मिल रही है। इसलिए जल्द से जल्द गवाही करा ली जाए और आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिए जाए। एसीजेएम- प्रथम विष्णुदेव सिंह ने शीरान रजा व अफजल रजा के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी।

अधिवक्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला

अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या के विरोध में अधिवक्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पहुंच गए। अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सभी ने मानव श्रृंखला बनाई। कलेक्ट्रेट गेट पर कुछ देर के लिए यातायात ठहर गया। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अधिवक्ता संजय सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सभी ने घटना का पटाक्षेप करने में देरी पर पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। याद रहे बीते दिनों अधिवक्ता संजय सिंह की कचहरी से घर वापसी के समय वाहन से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान क्षितिज यादव, आलोक प्रधान,मनोज बाजपेई, मनोहर लाल राजा, दीपक पांडे, धर्मवीर सिंह, धर्मवीर गुप्ता, दिलशाद आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी