Bareilly Crime News : लॉकडाउन में बंद मकानों को निशाना बना रहे चोर, बरेली में बंद मकान से लाखों की चोरी

Bareilly Crime News सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए उसमें रखें हजारों रुपए नगदी सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी घर पहुंचने पर हुई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 03:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 03:20 PM (IST)
Bareilly Crime News : लॉकडाउन में बंद मकानों को निशाना बना रहे चोर, बरेली में बंद मकान से लाखों की चोरी
पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime News : सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए उसमें रखें हजारों रुपए नगदी सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह घर पहुंचने पर हुई।पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

घटना सीबीगंज के पस्तौर गांव में गुरुवार की रात में हुई।पस्तौर निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र किशनपाल ने बताया कि वह सुपीरियर इंडस्ट्रीज में गोदाम पर स्कैनिंग सुपरवाइजर है और गुरुवार शाम 7 बजे फैक्ट्री ड्यूटी पर गए थे। जब ड्यूटी समाप्त कर शुक्रवार सुबह 6 बजे घर पहुंचे तो मेन गेट के दोनों ताले टूटे हुए थे। दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचे तो नीचे और ऊपर कमरे में सारा सामान फैला पड़ा था। अमित ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना पर सीबीगंज इस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया। डॉग स्क्वायड की टीम ने अपने खोजी कुत्ते के साथ जंगल तक गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अमित कुमार के अनुसार अज्ञात चोर 25 हजार नगद ,सोने चाँदी के आभूषण समेत कीमती सामान साथ ले गए।अमित ने बताया कि उनकी पत्नी ज्योति बेटे अभिनव के साथ अपनी बहन की शादी अटेंड करने बदायूं गई हुई है। इस दौरान ये घटना हो गयी।पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी