बरेली में भंडारे में शामिल होने आए पूर्व विधायक के बेटे को पर्दे के पीछे से मारी गोली, हालत गंभीर

यूपी के बरेली में पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के पुत्र राम सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया ।वह गांव में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गए थे। उन पर किसी ने पर्दे के पीछे से फायर किया था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:40 PM (IST)
बरेली में भंडारे में शामिल होने आए पूर्व विधायक के बेटे को पर्दे के पीछे से मारी गोली, हालत गंभीर
बरेली में भंडारे में शामिल होने आए पूर्व विधायक के बेटे को पर्दे के पीछे से मारी गोली, हालत गंभीर

बरेली जेएनएन। यूपी के बरेली में पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के पुत्र राम सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया ।वह गांव में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गए थे। उन पर किसी ने पर्दे के पीछे से फायर किया था। घटना में घायल हुए राम सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें जहां बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी स्वर्गीय पूर्व विधायक श्याम बिहारी सिंह के पुत्र रामसिंह गांव में एक सप्ताह से चल रही भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे।वह कथावाचक के साथ मंच पर बैठे थे।तभी किसी ने पर्दे के पीछे से उन्हें गोली मार दी।वह लहूलुहान होकर मंच पर ही गिर गए। आनन फानन में स्वजन उन्हें बरेली ले गए। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने बड़ागांव पहुंच कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका कि गोली किसने और क्यों मारी है? राम सिंह के भाई एवं सपा नेता अमर सिंह ने बताया कि गांव में वैसे तो किसी से कोई रजिश नहीं है, लेकिन गोली मारने का कारण समझ में नहीं आ रहा है।

सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि गांव में एक कार्यक्रम के दौरान राम सिंह के गोली लगी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी