Bareilly Crime : बरेली एसएसपी से महिला बाेली, साहब पति ने अपने तीन साथियों से कराया दुष्कर्म

Bareilly Crime मारपीट अभद्रता मामले में नामजद बहू ने अब पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि पति अपने तीन साथियों से उसके साथ दुष्कर्म कराता है। विराेध पर जान से मारने की धमकी देता है। मामले की शिकायत महिला ने एसएसपी से की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:20 PM (IST)
Bareilly Crime : बरेली एसएसपी से महिला बाेली, साहब पति ने अपने तीन साथियों से कराया दुष्कर्म
Bareilly Crime : बरेली एसएसपी से महिला बाेली, साहब पति ने अपने तीन साथियों से कराया दुष्कर्म

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : मारपीट, अभद्रता मामले में नामजद बहू ने अब पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि पति अपने तीन साथियों से उसके साथ दुष्कर्म कराता है। विराेध पर जान से मारने की धमकी देता है। मामले की शिकायत महिला ने एसएसपी से की। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रेमनगर की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने गिले-शिकवे खत्म करने की बात कहकर साथ घूमने चलने की बात कहकर दिल्ली ले गया। आरोप है कि वहां पहले से ही उसके तीन साथी मौजूद थे। आरोपितों ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर लिया और फिर तमंचे का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर इसके बाद आरोपित पति जंक्शन पर छोड़कर भाग गया। इधर, तफ्तीश में सामने आया कि कुछ दिन पूर्व ही महिला की सास ने पुत्र वधू, उसके पिता व उसकी बहन पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया क मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी