Bareilly Crime : मायके से ससुराल को निकली विवाहिता 18 दिन से लापता, पुलिस ने शुरु की तलाश

Bareilly Crime इज्जतनगर अपने बहन के घर घूमने आई विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता हो गई। खाेजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरु कर दी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:33 PM (IST)
Bareilly Crime : मायके से ससुराल को निकली विवाहिता 18 दिन से लापता, पुलिस ने शुरु की तलाश
Bareilly Crime : मायके से ससुराल को निकली विवाहिता 18 दिन से लापता, पुलिस ने शुरु की तलाश

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : इज्जतनगर अपने बहन के घर घूमने आई विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता हो गई। खाेजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरु कर दी है।

अलीगंज निवासी रामरक्षपाल ने बताया कि 29 नवंबर को उनकी पत्नी गंगा देवी अपनी बहन यमुना देवी निवासी इज्जतनगर के खजुरिया घाट घूमने आई थी। 30 को वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन अब तक घर नहीं पहुंची।

कुछ घंटे बाद बंद हुआ मोबाइल 

उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया। पहले तो घंटी जा रही थी लेकिन कुछ घंटे बाद मोबाइल भी बंद हो गया। उन्होंने परचितों व रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस खंंगाल रही कॉल डिटेल

महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। इसी के साथ मोबाइल की अंतिम लोकेशन के बारे में पता किया जा रहा है। वह 18 दिन से लापता पत्नी को लेकर पति ने अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि महिला को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी