Bareilly Crime in Lockdown : लाॅॅकडाउन में बरेली में ईद मिलने के दाैरान हुआ विवाद, चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, पुलिस काे तहरीर का इंतजार

Bareilly Crime in Lockdown ईद पर मिलने आए रिश्तेदारों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शुक्रवार रात सुभाषनगर क्षेत्र के गांव मिलक रौंधी में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष के लोग बंदूके निकाल लाए और हवा में गोलियां चलाई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:30 PM (IST)
Bareilly Crime in Lockdown : लाॅॅकडाउन में बरेली में ईद मिलने के दाैरान हुआ विवाद, चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, पुलिस काे तहरीर का इंतजार
Bareilly Crime in Lockdown : लाॅॅकडाउन में बरेली में ईद मिलने के दाैरान हुआ विवाद

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime in Lockdown : ईद पर मिलने आए रिश्तेदारों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शुक्रवार रात सुभाषनगर क्षेत्र के गांव मिलक रौंधी में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष के लोग बंदूके निकाल लाए और हवा में गोलियां चलाई। झगड़े में दोनों पक्ष की महिलाएं भी शामिल रहीं। सुभाषनगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोई तहरीर नहीं मिलने के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।

गांव मिलक रौंधी के रहने वाले राजू ने बताया कि गांव में ईद का जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच एक परिवार में झगड़ा हुआ तो चीखपुकार होने लगे। दोनों परिवारों की महिलाओं व पुरुषों में लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कुछ लोग भाग निकले और बाकी को पुलिस ने मेडकिल के लिए भेज दिया।

जानकारी करने पर सामने आया कि परिवार में उनके फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ईद मिलने आया था।यहां परिवार के लोगों ने साथ बैठकर शराब पी, फिर किसी पुरानी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उसके मुताबिक करीब छह महीने पहले परिवार जब एक समारोह में शामिल होने फतेहगंज पश्चिमी गया था।

तो वहां बदइंतजामी को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट के बाद थाने में दोनों पक्षों का समझौता भी हो गया था। लेकिन शुक्रवार को फिर उसी झगड़े का जिक्र हुआ तो दोनों पक्ष बिफर गए। सुभाषनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी