Bareilly Crime : बरेली जेल में बिगड़ी हिस्ट्रीशीटर की हालत, बेटी ने डीजीपी काे किया ट्वीट, पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

Bareilly Crime चरस के आरोप में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। आननफानन में जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:58 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:58 AM (IST)
Bareilly Crime :  बरेली जेल में बिगड़ी हिस्ट्रीशीटर की हालत, बेटी ने डीजीपी काे किया ट्वीट, पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप
Bareilly Crime : बरेली जेल में बिगड़ी हिस्ट्रीशीटर की हालत, बेटी ने डीजीपी काे किया ट्वीट

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : चरस के आरोप में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। आननफानन में जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हिस्ट्रीशीटर की बेटी ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। डीजीपी को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है।

20 जून की दोपहर पुलिस ने कस्बे के बिजौरिया चौराहे के पास रहने वाले हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ राजू को घर से 25 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। अगले दिन पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। इस बीच वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को जेल में उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

श्वेता का आरोप है कि 20 जून की रात पुलिस ने उनके पिता की बेरहमी से पिटाई की थी। उसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। इसी वजह से उनकी हालत बिगड़ी। श्वेता ने अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा कि यदि उनके पिता के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी नवाबगंज पुलिस की होगी। श्वेता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही डीजीपी को ट्वीट किया है।

मंगलवार शाम अचानक बंदी के सीने में दर्द हुआ। अस्पताल के डॉक्टर ने उपचार किया। आराम न मिलने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार दोपहर हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर लखनऊ भेजे जाने की सूचना मिली है। विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक, जिला कारागार

आरोपित जेल में बंद था। पुलिस पर पिटाई करने का आरोप निराधार है। राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात 

chat bot
आपका साथी