Bareilly Crime : बरेली में मास्क न लगाने पर हुआ विवाद, बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली

Crime in Bareilly बरेली में मास्क न लगाने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मास्क लगाने को लेकर ये विवाद बरेली के एक बैंक में वहां के गार्ड और ग्राहक के बीच हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि बैंक के गार्ड ने ग्राहक क गोली मार दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:01 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:15 PM (IST)
Bareilly Crime : बरेली में मास्क न लगाने पर हुआ विवाद, बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली
Bareilly Crime : बरेली में मास्क न लगाने पर हुआ विवाद

 बरेली, जेएनएन। Crime in Bareilly : बरेली में मास्क न लगाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मारकर घायल कर दिया।जिससे बैंक में मौजूद अधिकारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया।गोली लगने से घायल ग्राहक को जहां इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले मेें आरोपित गार्ड को हिरासत में ले लिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में घटी घटना

घटना बरेली की बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन शाखा में घटी। दरअसल सिविल लाइंस में रहने वाले रेल कर्मी राजेश का इसी बैंक में खाता है। शुक्रवार को दोपहर राजेश किसी काम से बैंक पहुंचे थे। जहां वह मास्क नही लगाए थे। लोगों के अनुसार जैसे ही राजेश बैंक के अंदर घुसने लगे तो बैंक में तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने उन्हें बिना मास्क के बैंक के अंदर घुसने से मना कर दिया।

गार्ड के बोलने के तरीके पर हुआ विवाद

यह देख राजेश का गार्ड केशव प्रसाद से बोलने के लहजे को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई इसके बाद राजेश ने जबरन बैंक के अंदर घुसने का प्रयास किया। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। कोई जब तक कुछ समझ पाता तब तब केशव प्रसाद ने अपनी बंदूक से राजेश के पैर में फायर कर दिया। दायें पैर में गोली लगने से राजेश घायल हो गया।

गोली चलते ही बैंक परिसर में फैली सनसनी

गोली चलने की आवाज से बैंक परिसर में सनसनी फैल गई। अधिकारी और ग्राहक सन्न रह गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इधर पैर में गोली लगने से घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने हिरासत में लिया गार्ड, शुरु की पूछताछ

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड केशव प्रसाद को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले में पता लगा रही है कि गोली क्यों और कैसे चली। हालांकि इस मामले में बैंक मैनेजर गीता भूषण का कहना है कि उन्हें संदर्भ में जानकारी नहीं है कि गोली कैसे और क्यों चली।

chat bot
आपका साथी