Bareilly Crime : बरेली में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर गला दबाया Bareilly News
इज्जतनगर में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
बरेली, जेएनएन। Women Crime in Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर में एक युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीडिता ने आरोपित पर आरोप लगाया है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीडिता का कहना है कि जब मामले की शिकायत करने उसका पति अारोपित के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसे भी पीट दिया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विरोध करने पर गला दबाकर मारने का किया प्रयास
इज्जतनगर क्षेत्र में रहने महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान रामेश्वर धाम कॉलोनी में रहने वाला रोहित सक्सेना उनके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपित आवेश में आ गया। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। लेकिन चीखने पर जब उसका पति आया तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जिसके बाद पीडिता अपने पति के साथ आरोपित के घर शिकायत करने पहुंची।
शिकायत करने से नाराज परिजनों ने की पिटाई, लगाया आरोप
उसका कहना है कि जब वह आरोपित के घर उसकी शिकायत करने पहुंची तो आरोपित के परिजन उल्टा उसी पर ही बरस पडे़। पीडि़ता का आरोप है कि शिकायत करने से नाराज आरोपित के भाई अमित सक्सेना, पिता अनिल सक्सेना व उसकी मां ने मिलकर उसकी व उसके पति की पिटाई कर दी। जिसके बाद पीडि़त महिला के थाने पहुंचने पर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दुष्कर्म के प्रयास के आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। हालांकि पुलिस ने जल्द ही आरोपिताे को गिरफ्तार करने की बात कही है।