Bareilly Coronavirus Vaccination News : बरेली के कांधरपुर गांव में शुरू हुआ कोविड वैक्सीनेशन पर संक्रमण बढ़ने की आशंका, जानिये ऐसा क्यों
Bareilly Coronavirus Vaccination News कांधरपुर गांव में संक्रमण का असर और इससे बचाव को बरती जा रही एहतियात व स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत की दैनिक जागरण पड़ताल में स्थिति दयनीय दिखाई दी। शुक्रवार को यहां की हकीकत को प्रमुखता से उजागर किया गया।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus Vaccination News : कांधरपुर गांव में संक्रमण का असर और इससे बचाव को बरती जा रही एहतियात व स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत की दैनिक जागरण पड़ताल में स्थिति दयनीय दिखाई दी। शुक्रवार को यहां की हकीकत को प्रमुखता से उजागर किया गया। खबर प्रकाशित हुई तो शुक्रवार को स्वास्थय सेवाएं भी दुरुस्त पाई गईं। निर्धारित समय से ज्यादा समय रुककर चिकित्सक लोगों का उपचार और एएनएम वैक्सीनेशन करती नजर आईं। जानकारी के अनुसार 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
लेकिन, ग्रामीणों में संक्रमण के प्रति भय नजर नहीं आया। शारीरिक दूरी को ताक पर रख कर लोग घूमते नजर आए। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। प्रधान ओमवती ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन लोगों में कोई डर नहीं है। हुजूम लगाकर बैठे रहते हैं। दुकानें सुबह से देर रात तक खुलती हैं। भीड़ लगी रहती हैं। न मास्क न ही शारीरिक दूरी का कोई पालन कर रहा है। घर से बाहर न निकलने को लेकर हर रोज लोगों से अपील की जा रही है। गांव में रोजमर्रा के सामान और मेडिकल की ही दुकानें खुल रही हैं।