कोरोना संक्रमण के चलते बरेली जिला कारागार के 16 बंदियों को पैरोल पर किया गया रिहा

कोरोना संक्रमण के चलते जेलों में ओवर क्राउडिंग की समस्या बढ़ गई है। इसके चलते शासन के आदेश के जिला जेल से बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। सोमवार को 16 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया। अब तक 221 बंदियों को रिहा किया जा चुका है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:10 PM (IST)
कोरोना संक्रमण के चलते बरेली जिला कारागार के 16 बंदियों को पैरोल पर किया गया रिहा
अभी 158 बंदियों को रिहा किए जाने का प्रस्ताव शासन में विचारार्थ है।

बरेली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के चलते जेलों में ओवर क्राउडिंग की समस्या बढ़ गई है। इसके चलते शासन के आदेश के जिला जेल से बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। सोमवार को जिला जिले से 16 सिद्धदोष बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि अब तक 221 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जा चुका है। बताया कि 158 बंदियों को रिहा किए जाने का प्रस्ताव शासन में विचारार्थ है।

साइकिल सवार युवक से मोबाइल छीना : थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर ओमेंद्र सोमवार देर शाम को दूध बांटने गया था। राजेंद्र नगर आदि स्थानों पर दूध बांटकर वह घर लौट रहा था। वह जब स्टेडियम रोड के आसपास पहुंचा कि तभी उसके नंबर पर किसी का फोन आया। उसने जैसे ही मोबाइल निकाला कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक उससे मोबाइल छीन कर ले गए। युवक ने चीख पुकार की लेकिन जब तक युवक निकल गए। सूचना थाना इज्जतनगर पुलिस को दी गई है।

एक ही संप्रदाय के दो पक्ष भिड़े : कैंट थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां में एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव निवासी अमीन बेग ने बताया कि उनके परिवार के जमील बेग और अकील बेग की मृत्यु दस दिन पहले हुई थी। सोमवार को दसवें की फातेहा के धर्म के अनुसार हो रही थी और घर में खाना बन रहा था। इसी बीच शराब के नशे में मोहल्ले के रहने वालों ने दरवाजे पर शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसको देख उनके भतीजे ने विरोध किया तो वह लोग हमलावर हो गये। जिसमें बिलाल पर चाकू से हमला कर दिया और वह घायल हो गये। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

chat bot
आपका साथी