Bareilly Coronavirus Infection News : बरेली में डॉक्टर और एलआइसी एजेंट समेत चार की कोरोना संक्रमण से मौत

शहर के कर्मचारी नगर निवासी 38 वर्षीय युवक की सात दिन पहले घर पर अचानक तबीयत बिगड़ी। स्वजन उसे उपचार के लिए निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां जांच में कोरोना संक्रमित आने के बाद से उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे उसकी मौत हो गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:35 AM (IST)
Bareilly Coronavirus Infection News : बरेली में डॉक्टर और एलआइसी एजेंट समेत चार की कोरोना संक्रमण से मौत
शहर के राजनगर निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर, देहात की एक सीएचसी पर कार्यरत थे।

बरेली, जेएनएन। शहर के कर्मचारी नगर निवासी 38 वर्षीय युवक की सात दिन पहले घर पर अचानक तबीयत बिगड़ी। स्वजन उसे उपचार के लिए निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां जांच में कोरोना संक्रमित आने के बाद से उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। वहीं, शहर के राजनगर निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर, देहात की एक सीएचसी पर कार्यरत थे। वह वहीं रैपिड रिस्पांस टीम में कोविड का कार्य देख रहे थे। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए, जांच में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं शहर के बन्नूवाल कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय शख्स एलआइसी एजेंट थे, सांस लेने की तकलीफ होने पर स्वजन उन्हें स्टेडियम रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए थे। जांच में कोरोना पॉजिटिव शख्स की गुरुवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। वहीं मीरगंज निवासी महिला का भी इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।शनिवार की दोपहर एक बजे महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक कोरोना से शनिवार को एक ही मौत हुई।

chat bot
आपका साथी