बरेली में प्रशासन की अनुमति के बिना खुला सैलानी बाजार, सख्ती हुई तो आधा शटर खोलकर बेचा सामान

शहर में ईद से पहले गुरुवार को सैलानी और श्यामगंज में प्रशासन की अनुमति के बिना कई दुकानें खोल ली गई। करीब 11 बजे जब अधिकारियों के आने का समय हुआ तो दुकानदार शटर बंद करके निकल गए। लोगों ने दुकानों पर ईद की जमकर खरीदारी की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:30 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:30 AM (IST)
बरेली में प्रशासन की अनुमति के बिना खुला सैलानी बाजार, सख्ती हुई तो आधा शटर खोलकर बेचा सामान
दुकानदारों ने सुबह छह बजे से 11 बजे तक खोली दुकानें, बाद में आधे शटर गिराकर बेचा सामान।

बरेली, जेएनएन। शहर में ईद से पहले गुरुवार को सैलानी और श्यामगंज में प्रशासन की अनुमति के बिना कई दुकानें खोल ली गई। करीब 11 बजे जब अधिकारियों के आने का समय हुआ तो दुकानदार शटर बंद करके निकल गए। लोगों ने दुकानों पर ईद की जमकर खरीदारी की। कोरोना कर्फ्यू के कारण पूरे रमजान लोग घर से नहीं निकल पाए हैं। तमाम लोगों के घरों में जरूरत का सामान भी खत्म हो गया है। शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाना है।

हर साल ईद से पहले दिन तक बाजार गुलजार रहता था। देर रात तक लोग ईद की खरीदारी करते थे। इस बार दुकानें बंद होने के कारण लोग परेशान थे। गुरुवार को सुबह छह बजे ही सैलानी और उसके आसपास का बाजार खुल गया। दुकानदारों ने दुकान खोली तो खरीदारों की भीड़ टूट पड़ी। कपड़े, जूते, किराना समेत अन्य सामान लेने वालों की भीड़ लग गई। साढ़े दस बजते ही दुकानदारों ने दुकानों के शटर आधे गिरा दिए। लोग आराम से सामान खरीदते रहे। करीब 11 बजे के बाद दुकानें बंद की गई। इसके बाद भीड़ खत्म हुई।

chat bot
आपका साथी