बरेली में बिना मास्क लगाए घर से निकलने पर 141 लोगों का पुलिस ने चालान कर वसूला जुर्माना

35 घंटे के कोरोना कफ्यू को लेकर प्रभारी एसएसपी रविंद्र कुमार ने एडीएम सिटी व फोर्स के साथ इज्जतनगर स्थित डेलापीर मंडी का निरीक्षण किया। यहां लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया। मास्क न पहनने पर मंडी में दस लोगों का चालान किया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:55 AM (IST)
बरेली में बिना मास्क लगाए घर से निकलने पर 141 लोगों का पुलिस ने चालान कर वसूला जुर्माना
कुल 141 लोगों के चालान के साथ करीब 26 हजार रुपये जुमाना वसूला गया।

बरेली, जेएनएन। 35 घंटे के कोरोना कफ्यू को लेकर प्रभारी एसएसपी रविंद्र कुमार ने एडीएम सिटी व फोर्स के साथ इज्जतनगर स्थित डेलापीर मंडी का निरीक्षण किया। यहां लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया। मास्क न पहनने पर मंडी में दस लोगों का चालान किया गया। इसके बाद आस-पास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। शहर क्षेत्र में बगैर मास्क निकलने पर सौ लोगों का चालान किया गया, वहीं देहात क्षेत्र में 41 लोगों का चालान किया गया। कुल 141 लोगों के चालान के साथ करीब 26 हजार रुपये जुमाना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी