जेल से छूटे प्रेमी के दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी पर प्रेमिका ने खाया जहर, जानिये प्रेमिका ने क्यों भिजवाया था जेल

जेल से छूटे प्रेमी से शादी की बात चलने के दौरान एक दूसरी महिला से उसके संबंधों की जानकारी होने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। वहीं लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ से तंग आकर और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर युवति ने जहर खाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:04 PM (IST)
जेल से छूटे प्रेमी के दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी पर प्रेमिका ने खाया जहर, जानिये प्रेमिका ने क्यों भिजवाया था जेल
प्रेमी से शादी को लेकर चल रही थी बात, उसी दौरान दूसरी महिला ने लगाए आरोप।

बरेली, जेएनएन। जेल से छूटे प्रेमी से शादी की बात चलने के दौरान एक दूसरी महिला से उसके संबंधों की जानकारी होने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़़ने पर स्वजन ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वही लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ से तंग आकर और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर युवति ने जहर खाया है। जबकि युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दो साल पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। प्रेमी के जमानत पर छूटने के बाद अब उसकी शादी की बात चल रही थी।

किला क्षेत्र निवासी युवती ने दो साल पहले अपने प्रेमी पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। किला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। हालांकि हाईकोर्ट से उसे राहत मिली और वह जमानत पर छूट गया। जेल से निकलने के बाद प्रेमी दोबारा युवती के संपर्क में आया तो दोनों ने ही शादी करने का मन बना लिया। लेकिन प्रेमी के स्वजन शादी के खिलाफ है और उसे शादी करने पर बेदखल करने की बात कही।

प्रेमी ने दिया फिर धोखा तो खाया जहर

किला पुलिस की मानेंं तो सोमवार शाम को युवती के घर पर शादी की बात चल रही थी। प्रेमी भी वहीं मौजूद था। इसी दौरान एक अनजान महिला पहुंची और उसने युवक से चार साल से संबंध होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। महिला ने कहा कि युवक चार साल से उनके रुपयों पर ऐश कर रहा था। अब वह उससे शादी करना चाहती है। उसके खर्च किये गए रुपये युवक लौटा दे तो वह शादी नहीं करेगी। जिसके बाद प्रेमी वहां से खिसक लिया। देर रात युवती ने जहर खा लिया।इंस्पेक्टर किला राजकुमार तिवारी ने बताया कि युवती के जहर खाने की सूचना है। स्वजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी