बरेली में नालों की सफाई तो शुरू हो गई फिर सुभाषनगर पुलिया के नीचे ये पानी कैसे आया

नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई का काम शुरू करवा दिया है। अधिकारियों का यह दावा है कि बरसात से पहले सभी नाले साफ करवा दिए जाएंगे। इससे शहर में बारिश के वक्त जलभराव की समस्या नहीं होगी। नाला सफाई की हकीकत देखनी है तो सुभाषनगर पुलिया चले आइये।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:25 PM (IST)
बरेली में नालों की सफाई तो शुरू हो गई फिर सुभाषनगर पुलिया के नीचे ये पानी कैसे आया
सुभाषनगर पुलिया में आता है शहर के तीन बड़े नालों का पानी।

बरेली, जेएनएन। नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई का काम शुरू करवा दिया है। अधिकारियों का यह दावा है कि बरसात से पहले सभी नाले साफ करवा दिए जाएंगे। इससे शहर में बारिश के वक्त जलभराव की समस्या नहीं होगी। नाला सफाई की हकीकत देखनी है तो सुभाषनगर पुलिया चले आइये। यहां हफ्ते भर से नाला उफान पर है। पुलिया पर जबरदस्त जलभराव है। इससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही है।

सुभाषनगर पुलिया के नीचे से बड़ा नाला बहकर कई मुहल्लों के बीच से होता हुआ रामगंगा नदी की ओर जाता है। इस पुलिया पर शहर से आने वाले तीन बड़े नाले मिलते हैं। तीनों बड़े नालों में कई मुहल्लों का पानी आता है। पुलिया पर ही नाले मिलने से यहां पानी का बहाव काफी अधिक होता है। पुलिया के नीचे नाला गंदगी से चोक हो जाता है। इसे हर साल बरसात से पहले नगर निगम साफ कराता है। इस बार अब तक पुलिया की सफाई नहीं हो पाई है। इस कारण पिछले एक हफ्ते से वहां भीषण पानी भरा है। बिना बारिश के भी लोगों को जलभराव से होकर निकलना पड़ रहा। अब तक सफाई नहीं कराई गई है।

जलभराव वाले क्षेत्रों में हो रही नाला सफाईः शहर के संजय नगर, नेकपुर, मढ़ीनाथ आदि क्षेत्र काफी नीचे हैं। यहां हर साल बरसात में जलभराव होता है। संजय नगर के पार्षद वीरेंद्र पटेल ने बताया कि त्रिमूर्ति रोड पर नाले की सफाई कराई गई है, जबकि संजय नगर मुख्य मार्ग की सफाई नहीं हुई है। वही, नेकपुर की पार्षद चित्रा मिश्रा ने बताया कि उनके और आसपास क्षेत्र में नाला गैंग व मशीन से नालों की सफाई हो रही है।

chat bot
आपका साथी