कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा, पुलिस ने नहीं की थी सुुनवाई

बारादरी पुलिस ने चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। बारादरी के शेर अली गौटिया निवासी सलीम ने बेटी गुलफ्शा की शादी नवंबर 2019 को सुभाषनगर के करगैना निवासी वली मुहम्म्द उर्फ रेहान के साथ की थी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:00 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा, पुलिस ने नहीं की थी सुुनवाई
कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सोमवार को पति वली मुहम्मद समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

  बरेली, जेएनएन। बारादरी पुलिस ने चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। बारादरी के शेर अली गौटिया निवासी सलीम ने बेटी गुलफ्शा की शादी चार नवंबर 2019 को सुभाषनगर के करगैना निवासी वली मुहम्म्द उर्फ रेहान के साथ की थी। आराेप है कि वली मुहम्मद के संबंध किसी दूसरी महिला से थे। जिस कारण वह गुलफ्शा से अच्छा व्यवहार नहीं करता था। पति समेत ससुराली उसे दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करते थे। पति उसे तलाक देना चाहता था। गुलफ्शा गर्भवती हो गई तो ससुराली डॉक्टर के यहां लेकर गए। डॉक्टर ने कहा कि गुलफ्शा के शरीर में खून की कमी है। डॉक्टर के कहने के बाद भी आरोपितों ने उसका इलाज नहीं कराया। जिसके चलते 18 अगस्त को उसकी मौत हो गई। उसका शव जिला अस्पताल में मिला। आराेप है कि पति समेत ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका इलाज नहीं कराया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सोमवार को पति वली मुहम्मद समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

तीन लाख महीने की मांगी रंगदारी, विरोध पर पीटा

 बरेली : बारादरी के हरुनगला निवासी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे वह घर पर बैठै थे। उसी दौरान सुभाषनगर का एक दबंग अपने पांच साथियों के साथ रायफल लेकर घर में घुस आया। कहा कि बहुत कमा रहे हो, तीन लाख का महीना देना होगा। मना करने पर दबंगों ने उससे मारपीट की। बीच-बचाव करने के लिए घर की महिलाएं आईं तो आरोपितों ने उनसे भी बदसलूकी की। पीड़ित के शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दबंग खुद को एक विधायक का करीबी बताता है।

chat bot
आपका साथी