पहाड़ों पर बर्फबारी से नरक चर्तुदशी पर ठिठुर उठे शहर के बाशिंदे

पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर पश्चिम हवाओं का असर मैदान पर हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 03:25 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 03:25 PM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी से नरक चर्तुदशी पर ठिठुर उठे शहर के बाशिंदे
पहाड़ों पर बर्फबारी से नरक चर्तुदशी पर ठिठुर उठे शहर के बाशिंदे

जागरण संवाददाता, बरेली : पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर पश्चिम हवाओं का असर मैदान पर हुआ। नरक चर्तुदशी की रात्रि को मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया। तापमान में गिरावट होने से ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रतिदिन तापमान एक से दो डिग्री नीचे आने से दिन-प्रतिदिन सर्दी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।

हवाओं के असर से मौसम ने करवट बदलते ही सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम 13.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 27.7 व न्यूनतम 12.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया, इस बार शरद ऋतु की शुरुआत समय से हुई है। पर्वतीय इलाकों में इस बार देर तक बरसात हुई। अब वहां हुई बर्फवारी ने हवाओं को सर्द कर दिया। इससे रुहेलखंड परिक्षेत्र में आसमान में कहीं-कहीं बादल भी बने। अब रोजना तापमान एक से दो फीसद नीचे आएगा। लोगों को बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

शाम को बदन पर जैकेट नजर आने लगी

दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देर शाम ठंडक बढ़ गई। बाजार में बिना गर्म कपड़ों के खरीदारी करने वाले ठिठरने लगे। वहीं, जो लोग दिन में बिना टीशर्ट या शर्ट में नजर आ रहे थे। उनके शरीर पर गर्म जैकेट नजर आने लगी। बिना गर्म कपडे़ निकले दोपहिया वाहन सवारों को भी ठंड में सिकड़ना पड़ा। रात्रि में लोगों के चल रहे पंखे बंद हो गए।

तथ्य:

बदला रहा मौसम

- पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान पर दिखा असर, उत्तर पश्चिमी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास

- मौसम वैज्ञानिकों ने दिन प्रतिदिन पारा गिरने की कही बात

chat bot
आपका साथी