बरेली कैंट विधायक ने इफको की तर्ज पर देश की सभी औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की वकालत की

कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित अधिकांश मरीजों की पहली जरूरत ऑक्सीजन थी। किल्लत होने पर पश्चिम बंगाल और बोकारो के प्लांट से जरूरतें पूरी की गई। अब सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। इसमें बरेली के इफको में एक ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया जा रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:05 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:05 AM (IST)
बरेली कैंट विधायक ने इफको की तर्ज पर देश की सभी औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की वकालत की
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने रखा सुझाव।

बरेली, जेएनएन। कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित अधिकांश मरीजों की पहली जरूरत ऑक्सीजन थी। किल्लत होने पर पश्चिम बंगाल और बोकारो के प्लांट से जरूरतें पूरी की गई। अब सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। इसमें बरेली के इफको इकाई में एक ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में बोल रहे भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने बरेली इफको में लगे ऑक्सीजन प्लांट की तरह भारत की सभी औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का सुझाव दिया। ताकि तीसरी लहर से पहले भारत इस लड़ाई के लिए सक्षम हो सके। इसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन मंत्री डीवी सदानंद देवगौड़ा से सुझाव साझा करने का आश्वासन दिया है।

ट्वीट के जरिए ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने को कहा : राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, केंद्रीय रसायन मंत्री को इस संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि इस प्रकार से ऑक्सीजन उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता और अधिक होगी। चिकित्सीय क्षेत्र में आने वाले वक्त में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी नहीं पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी