Bareilly Cantt Chunav News : छावनी में शुरू हुई चुनाव की तैयारी, बन रही वोटर लिस्ट

Bareilly Cantt Chunav News छावनी परिषद के चुनाव पिछले करीब एक साल से ज्यादा समय से टले हुए हैं। कैंट बोर्ड के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल दो बार बढ़ाया जा चुका है। हालांकि करीब डेढ़ महीने पहले कार्यकारिणी भंग होने के बाद चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:40 PM (IST)
Bareilly Cantt Chunav News : छावनी में शुरू हुई चुनाव की तैयारी, बन रही वोटर लिस्ट
Bareilly Cantt Chunav News : छावनी में शुरू हुई चुनाव की तैयारी, बन रही वोटर लिस्ट

बरेली, जेएनएन। Bareilly Cantt Chunav News : छावनी परिषद के चुनाव पिछले करीब एक साल से ज्यादा समय से टले हुए हैं। कैंट बोर्ड के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल भी दो बार बढ़ाया जा चुका है। हालांकि करीब डेढ़ महीने पहले कार्यकारिणी भंग होने के बाद से छावनी परिषद के आगामी चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कोविड संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई। वहीं, कैंट बोर्ड ने वोटर लिस्ट तैयार करानी शुरू कर दी है। इससे जल्द ही छावनी परिषद के चुनाव होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने अभी इस पर चुप्पी साधी हुई है।

पिछली बार करीब साढ़े 12 हजार थे वोट

छावनी क्षेत्र की आबादी करीब 35 हजार है। यहां सात वार्ड हैं। इस कोरोना काल के दौरान दो निवर्तमान पार्षद एडवोकेट राजकुमार और वेदप्रकाश तनेजा की मौत भी हो चुकी है। पिछले कार्यकारिणी चुनाव में यहां करीब साढ़े बारह हजार वोट थे। इस बार भी छावनी बोर्ड की टीम घर-घर जाकर वोटर लिस्ट संशोधित करने में जुट गई है। वोटर लिस्ट में छावनी क्षेत्र के आम नागरिकों के अलावा सैन्यकर्मी भी शामिल होते हैं।

सैनिकों के तबादले से बदलती है गणित 

कैंट बोर्ड के एक अधिकारी बताते हैं कि आम इलाकों से छावनी क्षेत्र की स्थिति काफी अलग होती है। चूंकि यह सैन्य क्षेत्र है और बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी भी चुनाव में वोटर होते हैं। ऐसे में हर साल बड़ी संख्या में फौजियों का ट्रांसफर हो जाता है। इससे वोटर बड़े स्तर पर बदलते हैं। अमूमन मार्च, अप्रैल या मई के महीने में अधिकांश तबादले हो जाते हैं। इसलिए हर साल जून के महीने में दोबारा वोटर लिस्ट तैयार होती है।

chat bot
आपका साथी