इस आसन काे करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ बढ़ता है आक्सीजन लेवल, जानिए किस तरह मिलता है लाभ

Yog News संक्रमण काल में अपनी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने और आक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए त्रिकोणासन का प्रयाेग किया जा सकता है। योगाचार्य प्रीति शर्मा त्रिकोणासन के विषय में खासी जानकारी रखती है। जानिए यह आसन किस तरह से करते है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:45 PM (IST)
इस आसन काे करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ बढ़ता है आक्सीजन लेवल, जानिए किस तरह मिलता है लाभ
इस आसन काे करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ बढ़ता है आक्सीजन लेवल

बरेली, जेएनएन। Yog News : संक्रमण काल में अपनी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने और आक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए त्रिकोणासन का प्रयाेग किया जा सकता है। योगाचार्य प्रीति शर्मा त्रिकोणासन के विषय में खासी जानकारी रखती है उनके अनुसार इस आसन काे करने से लाेगाें काे प्रतिराेधक क्षमताा बढ़ाने में काफी फायदा हाे सकता है। जानिए यह आसन किस तरह से करते है। 

यूं करें त्रिकोणासन- सबसे पहले दोनों पैरों को सीधा करके खड़े हो जाएं। इसके बाद सांस लेते हुए दोनों पैरों के बीच 3 से लेकर चार फीट तक की चौड़ाई बढ़ाएं। अब दाहिने पैर की एड़ी को केंद्र बनाकर। बाएं पैर बीच गैप में रख लें। सांस को रोकते हुए दाएं हाथ को ऊपर की ओर ले जाए। इसके बाद दूसरे हाथ से सीधे वाले पैर के अंगूठे को छुऐंगे। इसके बाद सीधे हाथ को फिर ऊपर लाएंगे। अब दोनों हाथों को सीधे कर लें। इस बीच धीरे-धीरे सांस छोड़ेंगे। शरीर को बिल्कुल आराम में ले आएंगे। यह योगासन सुबह जल्दी उठकर ही करना चाहिए। इसके साथ ही इसको हमेशा खाली पेट करें। इसको करने से इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है। साथ ही श्वसन तंत्र मजबूत होता है।

chat bot
आपका साथी