प्लॉट पर कब्जे का ऑडियो फिर वायरल, भाजपा नेता से व्यापारी बोला- आपके सहयोगी ने चार लाख मांगे

भाजपा महानगर कमेटी के एक प्रमुख पदाधिकारी और शहर के एक व्यापारी का नया ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दैनिक जागरण इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन यह एक प्लॉट पर कब्जे को छुड़ाने के एवज में लेनदेन का है। वायरल आडियो के कुछ अंश.।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:52 AM (IST)
प्लॉट पर कब्जे का ऑडियो फिर वायरल, भाजपा नेता से व्यापारी बोला- आपके सहयोगी ने चार लाख मांगे
प्लॉट पर कब्जे का ऑडियो फिर वायरल, भाजपा नेता से व्यापारी बोला- आपके सहयोगी ने चार लाख मांगें

बरेली,जेएनएन। भाजपा महानगर कमेटी के एक प्रमुख पदाधिकारी और शहर के एक व्यापारी का नया ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दैनिक जागरण इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह एक प्लॉट पर कब्जे को छुड़ाने के एवज में लेनदेन का है। वायरल आडियो के कुछ अंश.।

भाजपा पदाधिकारी: नमस्कार भाई साहब।

व्यापारी: हैलो. क्लीनिक पहुंच गए।

भाजपा पदाधिकारी : नहीं अभी नहीं

व्यापारी: अकेले हैं, बात हो सकती है?

भाजपा पदाधिकारी: हूं, बिल्कुल।

व्यापारी: आपके सहयोगी की एक और शिकायत आई है।

भाजपा पदाधिकारी: क्या हुआ?

व्यापारी: अब आप कहते क्या हुआ, एक कारोबारी का नाम लेते हुए, पूछ लेना। एक हमारे व्यापारी है, बीच बाजार उनकी दुकान है। उनका प्लॉट था। एक व्यापारी का नाम लेते हुए, उनके साथ का पढ़ा हुआ था। जो केस दो लाख रुपये में निपट रहा था, आपके सहयोगी ने खुद आगे आकर कहा कि चार लाख दे देना। आप समझ रहे. दूसरी पार्टी से बात ही नहीं की। दो लाख दिए, प्लाट की चाबी भी आ गई। अवैध कब्जे वाली बात थी। ये स्थिति हो रही है। ये हर जगह इन्वाल्व हो रहा है।

ये हमारे कार्यकर्ता है, व्यापारी है। इनसे भी बात कर लो।

दूसरे व्यापारी: भइया, नमस्कार।

भाजपा पदाधिकारी : व्यापारी का नाम लेते हुए, क्या हुआ?

दूसरा व्यापारी : भइया कुछ नहीं, हमारे पास एक प्लॉट था। रजिस्ट्री हमारे भाई के पास थी। दूसरी पार्टी ने किसी को प्लॉट बेच दिया था। उसने काम करना शुरू किया तो मैं पहुंचा। हमने उन्हें बताया कि प्लॉट हमारा है, आप काम न कराए। इसके बाद पेपर लेकर हम थाने पहुंच गए। तहसील दिवस में हम पहुंचे।

तीनों में वार्तालाप जारी रहा। उसके प्रमुख अंश ही यहां दिए गए हैं।

एक दिन पहले वायरल हुआ था लेनदेन का लेटर

महानगर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी के लिए रुपयों का लेनदेन का एक लेटर शुक्रवार को वायरल हुआ था। जिसमें शहीद सम्मान के लिए मैदान की अनुमति के लिए रुपयों की मांग की गई थी। हालांकि इस लेटर में लिखने वाले प्रकोष्ठ के नेता मामले के तूल पकड़ने पर आरोपों से मुकरे थे। 

chat bot
आपका साथी