मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान शुरू होने मेंं लग सकता है समय, वायुसेना की एनओसी नहीं मिली, जानिये कहां फंसा है पेंच

बरेली एयरपोर्ट से लंबी दूरी की उड़ान का मसला रक्षा मंत्रालय तक पहुंचा है। वायुसेना प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच 29 अप्रैल से शुरू होने वाली मुंबई की उड़ान के लिए रजामंदी नहीं बन सकी। वायुसेना को त्रिशूल एयरबेस के रनवे इस्तेमाल पर सुरक्षा की दृष्टि से आपत्ति है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:46 PM (IST)
मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान शुरू होने मेंं लग सकता है समय, वायुसेना की एनओसी नहीं मिली, जानिये कहां फंसा है पेंच
वायुसेना, प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एनओसी पर नहीं बनी रजामंदी।

बरेली, जेएनएन। बरेली एयरपोर्ट से लंबी दूरी की उड़ान का मसला रक्षा मंत्रालय तक पहुंचा है। वायुसेना, प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच 29 अप्रैल से शुरू होने वाली मुंबई की उड़ान के लिए रजामंदी नहीं बन सकी। वायुसेना को त्रिशूल एयरबेस के रनवे इस्तेमाल पर सुरक्षा की दृष्टि से आपत्ति है। अब मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान शुरू करने के इंडिगो के प्रस्तावित शेड्यूल पर आखिरी मुहर रक्षा मंत्रालय को लगानी है।

उड्डयन मंत्रालय ने सूबे के बरेली समेत 17 शहरों को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जोड़ने के लिए छोटी दूरी की उड़ान शुरू की। बरेली से सरकारी क्षेत्र की एयरलाइन एलायंस एयर ने बरेली से दिल्ली के बीच उड़ान दी है। प्रयागराज और लखनऊ के लिए फ्लाइट का प्रस्तावित शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं निजी क्षेत्र की एयरलाइन इंडिगो ने ऑपरेशन हेड क्वार्टर दिल्ली को एक प्रस्तावित शेड्यूल भेजा था। जिसमें 29 अप्रैल से मुंबई के लिए उड़ान की घोषणा की गई। वही पहली मई से बेंगलुरु के लिए उड़ान दी जानी थी।

चूंकि इंडिगो एयरबस के जरिए उड़ान देना चाहती है, इसलिए वायुसेना के पास भी प्रस्तावित शेड्यूल भेजा गया। सेना की गोपनीयता के चलते वायुसेना की आपत्ति सामने आई। गोपनीयता के चलते आपत्ति के कारणों को उजागर नहीं किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी, उड्डयन मंत्रालय और वायु सेना के बीच बैठकों के दौर चले, लेकिन हल नहीं निकला। उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी खुद भी इंडिगो की एयरबस के जरिए बरेली को मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए पूरा मसौदा रक्षा मंत्रालय भेजा गया है। रक्षा मंत्रालय का फैसला आने के बाद ही दोनों रूट पर बरेली से बुकिंग शुरू की जाएगी। बरेली के उद्यम, शिक्षा और चिकित्सा को बड़े क्षेत्रों से जोड़ने के लिए लंबी दूरी की फ्लाइट जरूरी मानी जा रही है।

एप्रेन और टैक्सीपॉथ में होंगे बदलाव

इंडिगो के अधिकारियों ने शनिवार को बरेली एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। एयरबस से मुंबई और बेंगलुरु को जोड़ने के लिए एप्रेन और टैक्सी पॉथ में मामूली बदलाव होने है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक सोमवार से बदलाव के निर्माणों की शुरुआत कर दी जाएगी। ताकि इंडिगो के अधिकारियों के सुझाव को अमलीजामा पहनाया जा सके।निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि रक्षा मंत्रालय पूरा मामला भेजा गया है। हमारा प्रयास है कि जल्दी एनओसी मिल जाए। ताकि मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी उड़ान शुरू की जा सकें। 

chat bot
आपका साथी