जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए बरेली प्रशासन ने जारी की आरक्षण सूची, जानिए कौन सी सीट हुई आरक्षित और कौन रही अनारक्षित

जिला पंचायत सदस्यों के 60 पदों के आरक्षण में 24 सीटें अनारक्षित घोषित हुई हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 11 सीट आरक्षित हुई हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 17 सीटों पर मुकाबला है। महिला पिछड़ा वर्ग के लिए छह और अनुसूचित जाति की महिलाओं के तीन सीटें आरक्षित होगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:03 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:20 PM (IST)
जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए बरेली प्रशासन ने जारी की आरक्षण सूची, जानिए कौन सी सीट हुई आरक्षित और कौन रही अनारक्षित
जिला पंचायत सदस्यों के 60 पदों के आरक्षण में 24 सीटें अनारक्षित घोषित हुई हैं।

 बरेली, जेएनएन। जिला पंचायत सदस्यों के 60 पदों के आरक्षण में 24 सीटें अनारक्षित घोषित हुई हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 11 सीट आरक्षित हुई हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 17 सीटों पर मुकाबला होगा। महिला पिछड़ा वर्ग के लिए छह और अनुसूचित जाति की महिलाओं की तीन सीटों पर दावेदारी होगी।

 भदपुरा पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक और दो पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, जबकि भदपुरा वार्ड तीन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं भदपुरा नवाबगंज वार्ड चार की सीट महिला के लिए आरक्षित है।  नवाबगंज वार्ड पांच, छह और आठ की सीटें अनारक्षित घोषित की गई हैं।  वार्ड सात नवाबगंज की सीट अनुसूचित जाति के लिए रखी गई है। नवाबगंज दमखोदा वार्ड नौ पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तो दमखोदा का वार्ड 10 और 12 की सीट अनारक्षित है।  वार्ड 11 पिछड़ा वर्ग के लिए रखी गई है। बहेड़ी के वार्ड 13 और 16 की महिलाओं के लिए आरक्षित है।  वहीं वार्ड 14 और 15 को अनुसूचित जाति महिला के  लिए आरक्षित की गई है। वार्ड 17 बहेड़ी शेरगढ़ सीट अनारक्षित होगी। शेरगढ़ के वार्ड 18 व 20 को पिछड़ा वर्ग महिला के साथ शेरगढ़ के वार्ड 19 और 21 को अनारक्षित रखा गया है।

 भाेजीपुरा के वार्ड 22, 23, 24 और 25 को अनारक्षित घोषित किया गया है। फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड 26, 28 और 29 को अनारक्षित रखा गया, जबकि वार्ड 27 को महिला सीट घोषित किया गया है। मीरगंज के वार्ड 30 को पिछड़ा वर्ग, 31 को अनारक्षित और 32 को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

 रामनगर के वार्ड 33 को अनारक्षित और 34 वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए घोषित किया गया है। रामनगर मझगवां के वार्ड 35 को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। मझगवां के वार्ड 36, 37 और 38 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 39 मझगवां को अनारक्षित घोषित किया गया है। मझगवां आलमपुर जाफराबाद के वार्ड 40 और 41 को महिला सीट रखा गया। जबकि वार्ड 42 को पिछड़ा वर्ग, वार्ड 43 को महिला और वार्ड 44 को अनारक्षित घोषित किया गया है। क्यारा के वार्ड 45, 46, 47 और 48 को अनारक्षित रखा गया है। फरीदपुर में वार्ड 49 को महिला, 50 वार्ड को अनुसूचित महिला घोषित किया गया है।

 फरीदपुर भुता वार्ड 51 की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए जबकि  वार्ड 52 महिला सीट, भुता फरीदपुर वार्ड 53 को पिछड़ा वर्ग, भुता के वार्ड 54 अनुसूचित जाति के लिए , वार्ड 55 पिछड़ा वर्ग व बिथरीचैनपुर के वार्ड 56 को पिछड़ा वर्ग महिला जबकि 57 और 58 पिछड़ा वर्ग में रखे गए हैं। वार्ड 59 अनारक्षित और 60 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण पर एक नजर

कुल वार्ड - 60

अनारक्षित - 24

महिला - 11

ओबीसी - 17

महिला ओबीसी - 06

अनुसूचित जाति - 09

अनुसूचित जाति महिला- 03

chat bot
आपका साथी