बरेली की फरार महिला तस्कर हफीजन पर घोषित होगा इनाम, जिले की हाेगी पहली महिला इनामी तस्कर

Bareilly Smugglers News ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के बाद अब तस्कर हफीजन पर भी इनाम घोषित होगा। 40 लाख रुपये व स्मैक के साथ दो तस्करों को बारादरी पुलिस ने सात जुलाई को गिरफ्तार किया था जिसमे हफीजन वांछित चल रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:51 AM (IST)
बरेली की फरार महिला तस्कर हफीजन पर घोषित होगा इनाम, जिले की हाेगी पहली महिला इनामी तस्कर
बरेली की फरार महिला तस्कर हफीजन पर घोषित होगा इनाम, जिले की हाेगी पहली महिला इनामी तस्कर

बरेली, जेएनएन। Bareilly Smugglers News : ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के बाद अब तस्कर हफीजन पर भी इनाम घोषित होगा। 40 लाख रुपये व स्मैक के साथ दो तस्करों को बारादरी पुलिस ने सात जुलाई को गिरफ्तार किया था जिसमे हफीजन वांछित चल रही है। गैर जमानती वारंट के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ी। लिहाजा, अब 82 की कार्रवाई शुरू करने के साथ-साथ उसके इनामी घोषित करने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। हफीजन जिले में पहली महिला तस्कर होगी जिस पर इनाम घोषित होगा। अभी तक जिले में सिर्फ तैमूर पर ही इनाम घोषित है।

सात जुलाई को बारादरी पुलिस ने पदारथपुर बिथरी चैनपुर के रहने वाले दो तस्करों राजू और मुन्ना को डेढ़ किलो स्मैक व 40 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कबूला कि फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली महिला तस्कर हफीजन उसे स्मैक उपलब्ध कराती थी। राजू हफीजन के साढू का लड़का है। मुकदमे में हफीजन का नाम भी शामिल किया गया लेकिन, वह हत्थे नहीं चढ़ी। हफीजन का पति रफीफ उर्फ मलिक भी बड़ा स्मैक तस्कर है।

फरवरी माह में रफीक आधा किला स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जेल में है। हफीजन रफीक की दूसरी बीबी है। हफीजन के दोनों गुर्गों के पकड़े जाने में रफीक के भाई नाम पुलिस के मददगार के रूप में सामने आये थे। वह भी तस्कर है लेकिन, वह हफीजन को पसंद नहीं करता। रफीक जब जेल गया तब उसके भाई ने हफीजन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया था। जिस घर से रकम बरामद की गई थी वह घर हफीजन का ही निकला था। रफीक के जेल जाने के बाद हफीजन ने पदारथपुर को अड्डा बनाया था, यहां उसके कई घर होने की बात भी सामने आई थी।

वांछित तस्कर हफीजन पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही उस पर इनाम घोषित कर दिया जाएगा। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी