उडीसा के व्यक्ति के खाते में पहुंची बहेडी के किसान की निधि

किसान सम्मान निधि के नाम पर किस तरह से खेल हो रहा है। इसका ताजा मामला सामने आया है। बहेड़ी के रहने वाले एक किसान की सम्मान निधि उड़ीसा के खाते में जा रही थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 09:55 AM (IST)
उडीसा के व्यक्ति के खाते में पहुंची बहेडी के किसान की निधि
उडीसा के व्यक्ति के खाते में पहुंची बहेडी के किसान की निधि

बरेली, जेएनएन। किसान सम्मान निधि के नाम पर किस तरह से खेल हो रहा है। इसका ताजा मामला सामने आया है। बहेड़ी के रहने वाले एक किसान की सम्मान निधि उड़ीसा के खाते में जा रही थी। जब कई महीने तक उसकी सम्मान निधि खाते में नहीं पहुंची तो उसने पता लगाया तो पता चला कि उसकी सम्मान निधि उड़ीसा के एक व्यक्ति के खाते में जा रही है। बहेड़ी के रहने वाले किसान शब्बीर अली के खाते में करीब दो साल से किसान सम्मान निधि की राशि नहीं आई। हालांकि इस दौरा जब वह स्टेटस देखते तो बकायदा उनको पांच किस्त भेजने का स्टेट्स दिखाई देता लेकिन खाते में एक भी किस्त नहीं पहुंची थी।

उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की और कार्यालय के चक्कर भी लगाए लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद जब उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो मामले की पड़ताल की गई, जिसमें पता चला कि उनकी किस्त उड़ीसा के एक व्यक्ति के खाते में जा रही है। शिकायत के बाद कृषि उपनिदेशक ने खाते में सुधार के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र लिखकर खाते में सुधार करने को कहा है जिससे उनके खाते में सम्मान निधि आ सके।

खास बात यह है कि उनके स्टेटस में आधार कार्ड, नाम और रजिस्ट्रेशन सब सही है लेकिन उनके खाते की जगह दूसरे का खाता पड़ा हुआ है। जिले में करीब चार लाख 60 हजार किसान है। इन किसानों में करीब चार लाख 20 हजार किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। बड़ी बात है कि जिन किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। उनमें 80 हजार ऐसे खाते चिन्हित किए गए थे जिनमें गलतियां थी और लोग सम्मान निधि न पहुंचने की वजह से परेशान हो रहे थे। इन खातों में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। अभी भी करीब 15 हजार ऐसे खाते है जिनमें गड़बड़ी हैं।

किसान के खाते में गड़बड़ी सामने आने के बाद मुख्यालय को उसमें सुधार करने के लिए कहा गया है क्योंकि खाते में सुधार की प्रक्रिया वहीं से की जाएगी।अशोक यादव उपनिदेशक कृषि 

chat bot
आपका साथी