Badaun Weather News : बदायूं में माैसम का बदला मिजाज, छायेंगे बादल, गर्म कपड़ाें के साथ काेयले की बढ़ी डिमांड

Badaun Weather News बदायूं मेंं दिन भर चटख धूप खिली रही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाये रहे तापमान में भी गिरावट आई है। गर्म कपड़ों के साथ कोयले की भी मांग बढ़ गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:14 PM (IST)
Badaun Weather News : बदायूं में माैसम का बदला मिजाज, छायेंगे बादल, गर्म कपड़ाें के साथ काेयले की बढ़ी डिमांड
Badaun Weather News : बदायूं में माैसम का बदला मिजाज, छायेंगे बादल, गर्म कपड़ाें के साथ काेयले की बढ़ी डिमांड

बदायूं, जेएनएन। Badaun Weather News: बदायूं मेंं दिन भर चटख धूप खिली रही, मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाये रहे, तापमान में भी गिरावट आई है। गर्म कपड़ों के साथ कोयले की भी मांग बढ़ गई है। मौसम में बदलाव का फसल पर तो कोई असर नहीं है, बूंदाबांदी हो जाए तो फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ठंड बढ़ने से गन्ना किसानों की समस्या जरूर बढ़ गई है। जिले में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अगले चौबीस घंटे में मौसम इसी तरह बने रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

दिसंबर में पांच दिन गुजर चुके हैं, इसी के साथ सर्दी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। शनिवार रात से ही मौसम में बदलाव दिखाई पड़ने लगा था। सुबह के वक्त धुंध बनी हुई थी, उम्मीद की जा रही थी कि दोपहर में धूप निकल आएगी, लेकिन दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादल छाये रहे, लेकिन हवा न चलने से ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हुआ। रात में घर से बाहर निकलने पर सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दिया।

लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं, जिनके पास नहीं है वह खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। सर्द मौसम में गन्ना किसानों को गन्ना छोलाई से लेकर सेंटरों पर गन्ना तौल कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चीनी मिल गेट अथवा गन्ना क्रय केंद्र पर रात गुजारनी मुश्किल हो रही है। सर्दी से लोगों को बचाव के लिए जिला प्रशासन ने हर तहसील को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दे दी है। हर तहसील क्षेत्र में पांच-पांच लाख रुपये के कंबल वितरित कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जैम पोर्टल से कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मौसम फसलों के अनुकूल हो रहा है। इस मौसम का किसी फसल के लिए कोई नुकसान नहीं है। अगर बूंदाबांदी हो जाती है तो रबी की फसलों को फायदा पहुंचेगा।- डा.रामवीर कटारा, उप कृषि निदेशक

chat bot
आपका साथी