Badaun Politics News : बदायूं में जिला पंचायत सदस्य का घर खाली कराने पर चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस का समर्थन करने पहुंची सपा

Badaun Politics News बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सियासी पारा चरम पर है। सत्ता के दबाव में तहसील प्रशासन कल पुलिस बल के साथ कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ईश्वरवती का मकान खाली करवाने पड़ौलिया गांव पहुंच गया था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 05:20 PM (IST)
Badaun Politics News : बदायूं में जिला पंचायत सदस्य का घर खाली कराने पर चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस का समर्थन करने पहुंची सपा
Badaun Politics News : बदायूं में जिला पंचायत सदस्य का घर खाली कराने पर चढ़ा सियासी पारा

बरेली, जेएनएन। Badaun Politics News : बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सियासी पारा चरम पर है। सत्ता के दबाव में तहसील प्रशासन कल पुलिस बल के साथ कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ईश्वरवती का मकान खाली करवाने पड़ौलिया गांव पहुंच गया था। कांग्रेस नेताओं के पहुंच जाने के बाद अधिकारी एक दिन की मोहलत देकर लौट आए थे। आरोप लगा है कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया गया है। बुधवार को सुबह से ही गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। सपा नेताओं ने भी वहां पहुंचकर समर्थन किया। शायद यही वजह रही कि कार्रवाई के लिए कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा।

ईश्वरवती का घर तुड़वाने की चेतावनी के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार सुबह से ही गांव में ही धरने पर बैठ गए थे। इसकी जानकारी होते ही सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, महासचिव यासीन अहमद गद्दी, मोतशाम सिद्दीकी, स्वाले चौधरी समेत तमाम सपा नेता भी पहुंच गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कल अधिकारियों से अवैध निर्माण गिराने से पहले नोटिस दिए जाने के बावत पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रशासन जिस तरह सत्ता के लिए काम कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहा है इससे बेहतर तो भाजपा को चुनाव ही नही करवाना चाहिए।

ईश्वरवती के एक रिश्तेदार का मोबाइल भी पुलिस अधिकारी छीन ले गए। जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, आतिफ खान ने कहा कि भाजपा साजिशन ईश्वरवती पर वोट का दबाव डाल रही है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि किसी का घर तोड़वाने, आग लगाने का कार्य भाजपा पहले से ही करती आ रही है। भगवान देवी में सत्ता के दबाव में प्रशासन काम कर रहा है हम उससे डरने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन बफाती मियां, एनएसयूआइ अध्यक्ष साजिद अली, जिला महासचिव बाबू चौधरी, सचिव फरहान हुसैन, इकरार अली, जाबिर जैदी, जमील अंसारी आदि मौजूद रहे।

ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण कराने की शिकायत पर कल ईश्वरवती के मकान की जांच कराई गई थी। अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।- लालबहादुर, एसडीएम सदर

chat bot
आपका साथी