Badaun Panchayat Chunav Result : बदायूं में शंकरपुर के बूथ के 689 वोट आरओ ने किए निरस्त, जानें वोट निरस्त करने की वजह

Badaun Panchayat Chunav Result बदायूं के मतगणना स्थल उसावां में ग्राम पंचायत शंकरपुर के बूथ की मतपेटिका से निकले 689 मतपत्र निरस्त कर दिए गए। इन पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। इनमें प्रधानी के 240 जिला पंचायत सदस्य के 240 समेत 689 मतपत्र निकले हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:55 AM (IST)
Badaun Panchayat Chunav Result : बदायूं में शंकरपुर के बूथ के 689 वोट आरओ ने किए निरस्त, जानें वोट निरस्त करने की वजह
अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। ब्लाक में महिला रात से इंतजार में बैठी हुई है।

बरेली, जेएनएन।Badaun Panchayat Chunav Result : बदायूं के मतगणना स्थल उसावां में ग्राम पंचायत शंकरपुर के बूथ की मतपेटिका से निकले 689 मतपत्र निरस्त कर दिए गए। इन पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। इनमें प्रधानी के 240, जिला पंचायत सदस्य के 240, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 209 समेत 689 मतपत्र निकले हैं। सभी को आरओ ने कैंसिल कर दिए। सभी प्रत्याशी पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैंं। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर रात 11 बजे रिंकी एक वोट से चुनाव जीत गई थीं, लेकिन आरओ का कहना है कि शाकिर व रिंकी दोनों प्रत्याशी के 167 व 167 वोट बराबर निकले हैं। अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। ब्लाक में महिला रात से इंतजार में बैठी हुई है।

chat bot
आपका साथी