कासगंज जिले के युवक की बदायूंं में संदिग्घ परिस्थितियों में मौत, परिवार वालों ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

कासगंज जिले के गांव बल्ली नगला निवासी संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके स्वजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। चूंकि घटनास्थल कासगंज है इसलिए कासगंज पुलिस को सूचित किया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:39 AM (IST)
कासगंज जिले के युवक की बदायूंं में संदिग्घ परिस्थितियों में मौत, परिवार वालों ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक का भाई भी अपने गांव के पास की ही घटना बता रहा है।

बरेली, जेएनएन। कासगंज जिले के गांव बल्ली नगला निवासी संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके स्वजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। चूंकि घटनास्थल कासगंज है इसलिए कासगंज पुलिस को सूचित किया गया है। मंगलवार रात करीब 11 बजे कासगंज जिले के गांव बल्ली नगला निवासी संदीप को घायल हालत में लेकर उसका भाई रामवीर पहुंचा और उसने जिला अस्पताल में बताया कि पुरानी रंजिश में उसको गोली मार दी गई है। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि घटनाक्रम कासगंज का ही बताया गया है। मृतक का भाई भी अपने गांव के पास की ही घटना बता रहा है। कासगंज पुलिस को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी