Badaun Love Jihad : दानिश से बने दिनेश के मजहब का खुला राज, ताे रच दी हत्या की सजिश

Badaun Love Jihad बदायूं जिले में लव जिहाद का यह मामला पहला नहीं है। इससे पूर्व भी जिले में लव जिहाद के कई मामले में प्रकाश में आ चुके हैं। मजहब छिपाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाना और उनका मतांतरण कराकर शारीरिक शोषण करना।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 07:56 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 07:56 AM (IST)
Badaun Love Jihad : दानिश से बने दिनेश के मजहब का खुला राज, ताे रच दी हत्या की सजिश
Badaun Love Jihad : दानिश से बने दिनेश के मजहब का खुला राज, ताे रच दी हत्या की सजिश

बरेली, जेएनएन। Badaun Love Jihad : बदायूं जिले में लव जिहाद का यह मामला पहला नहीं है। इससे पूर्व भी जिले में लव जिहाद के कई मामले में प्रकाश में आ चुके हैं। मजहब छिपाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाना और उनका मतांतरण कराकर शारीरिक शोषण करना, लव जिहादियों का पेशा बन गया है। जिस तरह वर्ष 2020 में आसिफ नाम के शख्स ने एक लड़की से राजकुमार बनकर लव मैरिज की थी। मजहब की हकीकत पता चलने पर आरोपित ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह दानिश ने भी दिनेश बनकर बुलंदशहर की लड़की को फंसाया और दिल्ली से कादरचौक ले आया। जब युवती को उसकी हकीकत पता चली तो आरोपित ने उसकी हत्या की सजिश रच ली। मगर उससे पहले युवती आरोपितों के चंगुल से भाग निकली।

कादरचौक थाने में युवती के पिता द्वारा दी तहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक, आरोपित दानिश ने युवती को अपना नाम दिनेश बताया था। जिससे उसे उसके मजहब के बारे में पता नहीं चल सका। गत दिनों जब युवती दानिश के घर पहुंची तो उसे उसके मजहब के बारे में पता चला। युवती ने इसका काफी विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उसे घर में कैद कर दिया। जिसमें उसका साथ उसके पिता, भाई व स्वजन ने दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने युवती का जबरन शारीरिक व मानसिक शोषण भी किया। गांव में बात उजागार न हो इसलिए उसे मुजरिया के गांव छगनपुर के आमिर के यहां रखा गया। इस बीच आरोपित उसके द्वारा जताए जा रहे विरोध को लेकर पुलिस कार्रवाई से डर रहे थे।

आरोपितों को डर था अगर कहीं बात खुल गई तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस वजह से आरोपित युवती की हत्या की साजिश रचने लगे। यह भनक जब युवती को लगी तो उसने आरोपितों के चंगुल से बच निकलने का प्लान बनाया। 12 जून की रात दिनेश के स्वजन गहरी नींद में सो रहे थे, तभी पीड़ित युवती घर से भागने में कामयाब हो गई और अपने बहन बहनोई के घर पहुंच गई।

chat bot
आपका साथी