Badaun Kachla Ghat : श्रद्धालुओं की डुबकी से छह घंटे के लिए बरेली-आगरा हाईवे हुआ जाम, बिगड़े हालात, रेंगकर निकले वाहन

Badaun Kachla Ghat बदायूं पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा के कछला घाट पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। कछला घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:40 PM (IST)
Badaun Kachla Ghat : श्रद्धालुओं की डुबकी से छह घंटे के लिए बरेली-आगरा हाईवे हुआ जाम, बिगड़े हालात, रेंगकर निकले वाहन
Badaun Kachla Ghat : श्रद्धालुओं की डुबकी से छह घंटे के लिए बरेली-आगरा हाईवे हुआ जाम

बरेली, जेएनएन। Badaun Kachla Ghat: बदायूं पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा के कछला घाट पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। कछला घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई। आरती के लिए सजे घाट पर गंगा स्नान का नजारा अलग सा दिखाई दे दिया। दूर-दराज के लोग तो गंगा स्नान कर दोपहर तक चले गए, लेकिन आसपास के लोग गंगा स्नान के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान बरेली-आगरा राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गईं। करीब छह घंटे तक हाइवे जाम रहा। जाम खुलवाने और आवागमन सुचारु रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

स्नान पर्वों पर कछला घाट पर हर बार भीड़ हाेती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से घाट पर नियमित महाआरती शुरू हो जाने और घाट व्यवस्थित होने से भक्तों का आकर्षण बढ़ गया है। यहां परिवार सहित पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान किया। घाट पर दिन भर हर-हर गंगे का जयकारा गूंजता रहा। भोर से पहुंची भीड़ सूर्य निकलने के बाद और बढ़ गई। स्नान के दौरान कोई हादसा न हो, इसलिए बल्लियां लगाईं गईं। लोगों से आग्रह किया कि गहराई में स्नान करने न जाएं। श्रद्धालुओं ने घाट पर भंडारे का भी आयोजन किया। शाम के समय विधि-विधान से गंगा आरती की गई।

रेंग कर निकले वाहन

कछला : पूर्णिमा के दिन कछला पर उमड़ी भीड़ के चलते बरेली-आगरा राजमार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रही। सुबह के समय यहां हालात ज्यादा खराब थे। सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक यहां वाहनों को रेंग रेंग कर चलना पड़ा। इसके चलते जो रास्ता एक घंटा का था, उसे पांच से छह घंटे में पूरा किया जा सका। जाम की स्थिति से निपटने के लिए सीओ उझानी गजेंद्र सिंह व एसडीएम सदर लाल बहादुर मौके पर रहे। इसके अलावा यातायात पुलिस की भी यहां व्यवस्था की गई थी। एसडीएम सदर लाल बहाुदर सिंह ने बताया कि पूर्णिमा के चलते जाम की स्थिति बनी है। यहां सभी हालातों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी