Badaun Honor Killing Case : ममेरे भाई-बहन के प्रेम में तबाह हुआ घर, प्रेमिका की मौत से आहत प्रेमी पहुंचा थाने, दी तहरीर

Badaun Honor Killing Case बेटी के कातिल पिता और प्रेमी के पिता के बीच साले बहनोई का रिश्ता है। इस नाते से लड़की प्रेमी की ममेरी बहन लगती थी। ममेरे भाई बहन के रिश्ते के बीच शादी को लेकर प्रेमी के स्वजन तो तैयार थे

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:54 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:54 PM (IST)
Badaun Honor Killing Case : ममेरे भाई-बहन के प्रेम में तबाह हुआ घर, प्रेमिका की मौत से आहत प्रेमी पहुंचा थाने, दी तहरीर
Badaun Honor Killing Case : ममेरे भाई-बहन के प्रेम में तबाह हुआ घर

बरेली, जेएनएन। Badaun Honor Killing Case : बेटी के कातिल पिता और प्रेमी के पिता के बीच साले बहनोई का रिश्ता है। इस नाते से लड़की प्रेमी की ममेरी बहन लगती थी। ममेरे भाई बहन के रिश्ते के बीच शादी को लेकर प्रेमी के स्वजन तो तैयार थे, लेेकिन लड़की के पक्ष के लोग तैयार नहीं थे।लड़की का पिता शादी के लिए तैयार हो गया था लेकिन उसके परिवार वालों ने शादी न करने की सलाह दी है। जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका और आरोपित के रितों में दरार आ गई। जिसके बाद आरोपित उनके प्रेम का दुश्मन बन बैठा। लोगों की मानें ताे आरोपित के घर को तबाह करने के पीछे उसके परिवार के ही लोगों का हाथ है।

प्रेमिका की मौत से दुखी साहिल पहुंचा थाने

स्वजन का कहना है कि लड़की की मौत से लड़का दुखी है।उसे जैसे ही लड़की की हत्या के बारे में पता चला तो वह पहले उसके घर के पास गया, जहां से वह चुपचाप लौट आया। इसके बाद वह आरोपित के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। वह कई घंटे तक थाने पर बैठा भी रहा। जिसके बाद वह थाने से सीधे घर पहुंच गया। प्रेमिका की मौत के बाद गुमसुम है। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि वह थाने आया था।

दस साल पुराने तमंचे से किया बेटी का कत्ल

बिल्सी थाना पुलिस ने बेटी के हत्यारोपित पिता को घर से ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्यारोपित को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचा और कारतूस के खाली खोखा को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के पास बरामद तमंचा करीब दस साल पुराना है। वह तमंचे को शौक और हिफाजत के तौर पर रखता था। 

chat bot
आपका साथी