Badaun Honor Killing Case : पिता के हाथों बदायूं में हुआ प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेम में किशोरी ने गंवाई जान

Badaun Honor Killing Case प्रेमी के घर से लड़की के घर की दूरी महज 100 मीटर की है मगर इस दूरी के बीच दो परिवारों की बंदिशें दोनों पर रहती थीं। इसकी वजह थी कि लड़के के प्रति लड़की का प्यार।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:52 PM (IST)
Badaun Honor Killing Case : पिता के हाथों बदायूं में  हुआ प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेम में किशोरी ने गंवाई जान
Badaun Honor Killing Case : पिता के हाथों बदायूं में हुआ प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत

बरेली, जेएनएन। Badaun Honor Killing Case : प्रेमी के घर से लड़की के घर की दूरी महज 100 मीटर की है, मगर इस दूरी के बीच दो परिवारों की बंदिशें दोनों पर रहती थीं। इसकी वजह थी कि लड़के के प्रति लड़की का प्यार। लड़की कई बार घर से भागकर युवक के घर जा चुकी थी। इस पर दोनों के परिवारों के बीच काफी बार टकराव भी हुआ। प्रेमी को मार भी खानी पड़ी लेकिन दोनों एक दूजे से बिछुड़ने को राजी नहीं थे। शायद इसी वजह से पिता के हाथों इस प्रेमी कहानी का खौफनाक अंत हुआ।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में सोमवार तड़के आनर किलिंग की दुस्साहसिक वारदात से हर कोई सकते में है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लड़की व लड़के के घर के बाहर का इलाका सूनसान है। गांव में हत्याकांड की वजह लड़की का प्रेमी के घर बार-बार जाना बताया जा रहा है। दरअसल गांव में रहने वाले आराेपित की 17 वर्षीय बेटी के प्रेम संबंध रिश्तेदार के ही बेटे से ही थे। दो साल के बीच दोनों के बीच प्रेम संंबंध इस कदर परवान चढ़े कि दोनों एक दूजे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।

कई बार लड़की परिवार की बिना मर्जी के प्रेमी के घर पहुंच गई थी लेकिन युवक के स्वजन उसे समझा बुझाकर उसके घर पहुंचा देते थे। इसको लेकर आराेपित के स्वजन उसे ताने दे रहे थे। जिसको लेकर वह बेटी से आक्रोशित रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के एक साथ पकड़े जाने पर लड़की के पिता ने उनकी कई बार पिटाई भी कर दी थी। बावजूद दोनों स्वजन की बात सुनने को राजी नहीं थे। तड़के लड़की के प्रेमी के साथ घर से भाग जाने की याेजना थी लेकिन इसकी भनक उसके पिता को लग गई। घर से निकलने से पहले शायद उसे यह पता नहीं था कि आज के बाद वह अपने प्रेमी से कभी नहीं मिल पाएगी।

chat bot
आपका साथी