Badaun Crime : बदायूं में युवक ने की खुदकुशी, ससुरालियाें को ठहराया जिम्मेदार

Badaun Crime कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गृह कलह में कमरे के अंदर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक ने मरने से पहले अपने की मौत का जिम्मेदार पत्नी दो साले और दो भाइयों को ठहराया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:50 PM (IST)
Badaun Crime : बदायूं में युवक ने की खुदकुशी, ससुरालियाें को ठहराया जिम्मेदार
Badaun Crime : बदायूं में युवक ने की खुदकुशी, ससुरालियाें को ठहराया जिम्मेदार

बरेली, जेएनएन। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गृह कलह में कमरे के अंदर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक ने मरने से पहले अपने की मौत का जिम्मेदार पत्नी, दो साले और दो भाइयों को ठहराया है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

भूड़ा भदरौल निवासी अनिल सिंह की शादी बरेली जनपद के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव नरहरपुर निवासी राकेश सिंह की बेटी रूबी के साथ हुई थी। अनिल सिंह का पांच साल का बेटा भी है। शुक्रवार को अनिल सिंह द्वारा मारपीट करने उसकी पत्नी मायके चली गई थी। स्वजन के मुताबिक, देर शाम वह अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह स्वजन की जाग हुई तो अनिल सिंह का कमरा अंदर से बंद था।

स्वजन ने कमरे को खोलने की कोशिश की लेकिन अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुल सका। अनहोनी की अाशंका जाहिर करते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ ऋषिपाल सिंह ने पुलिस टीम के मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो अनिल सिंह का शव फंदे पर लटक रहा था। मृतक की चारपाई से पुलिस को एक सुसाइड बरामद हुआ। जिसमें अनिल सिंह ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, दो साले एवं दो भाइयों को बताया है।

उसने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार ये सभी लोग हैं। पुलिस ने सुसाइड को जब्त करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में कादरचौक थाने के एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। वह अक्सर शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता है। इस वजह से ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और साक्ष्यों के अाधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी