Badaun Crime : बदायूं में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Badaun Crime बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात तक इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही। लेकिन बात नहीं बनी तो विवाहिता के स्वजन ने गुरुवार को हंगामा किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:58 AM (IST)
Badaun Crime : बदायूं में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Badaun Crime : बदायूं में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

बरेली, जेएनएन। Badaun Crime : बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात तक इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही। लेकिन बात नहीं बनी तो विवाहिता के स्वजन ने गुरुवार को हंगामा किया। मामले में पति और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर निवासी रामऔतार के पुत्र नन्हे की शादी शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर के गांव बरुआ निवासी विशुन दयाल की पुत्री गीता देवी के साथ चार वर्ष पहले हुई थी। बीते कुछ दिनों से गीता देवी बीमार चल रही थी। जिसका ससुराल वाले इलाज भी करा रहे थे। गुरुवार देर शाम गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गीता के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पति व ससुरालीजन ने गीता की हत्या कर दी। मामले में गांव के लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया।

देर रात तक समझौते की बात चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर शुक्रवार सुबह फिर हंगामा हुआ, जिसकी सूचना पर पहुंची मूसाझाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गीता के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पति नन्हे व ससुर रामऔतार को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर मूसाझाग राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पति और ससुर हिरासत में हैं। 

chat bot
आपका साथी