Badaun Coronavirus Death Toll : कोरोना संक्रमण से बदायूं के जिला राजस्व अधिकारी का निधन, मूल रूप से बांदा के रहने वाले थे

Badaun Coronavirus Death Toll कोराना संक्रमण से बदायूं जिले के राजस्व अधिकारी का निधन हो गया।बांदा जिलेे के मूल निवासी जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज कोरोना संक्रमित हो गए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को सुबह उनकी मौत हो गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:18 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:18 PM (IST)
Badaun Coronavirus Death Toll : कोरोना संक्रमण से बदायूं के जिला राजस्व अधिकारी का निधन, मूल रूप से बांदा के रहने वाले थे
कुछ महीना पहले उन्हें जिला राजस्व अधिकारी बनाया गया था।

बरेली, जेएनएन।Badaun Coronavirus Death Toll : कोराना संक्रमण से बदायूं जिले के राजस्व अधिकारी का निधन हो गया।बांदा जिलेे के मूल निवासी जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज कोरोना संक्रमित हो गए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार को सुबह उनकी मौत हो गई। इनकी मौत से समूचा प्रशासनिक अहला सदमे में है। काफी दिनों तक वह बिसौली में एसडीएम रहे थे। कुछ महीना पहले उन्हें जिला राजस्व अधिकारी बनाया गया था। सादगीपूर्ण जीवन और मिलनसार व्यक्तित्व वाले थे। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कुछ दिनों पहले सहसवान के एसडीएम किशोर गुप्ता की भी कोरोना से मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी