Badaun Bar Association Chunav : अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दस दावेदारों के बीच होगा घमासान

Badaun Bar Association Chunav जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सात लोग मैदान में है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:10 PM (IST)
Badaun Bar Association Chunav : अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दस दावेदारों के बीच होगा घमासान
Badaun Bar Association Chunav : अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दस दावेदारों के बीच होगा घमासान

बरेली, जेएनएन। Badaun Bar Association Chunav : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद सात लोगों के मैदान में होने के कारण छह अगस्त को मतदान कराया जाएगा। एल्र्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीडी मथुरिया ने जारी की गई प्रत्याशियों की सूची की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए भीष्म पाल सिंह, होतेलाल मौर्य, शशिबाला कश्यप, यूके वैश्य, योगेश्वर प्रताप सिंह ने नामांकन कराया है।

महासचिव पद के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता, राजपाल शर्मा, संदीप कुमार मिश्रा, सैयद रोशन यासीन, विजय कुमार सिंह ने पर्चा भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंद्र, नरेंद्र कुमार वाष्र्णेय व शिव कुमार शर्मा के बीच मुकाबला है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास राना और विपिन कुमार सक्सेना के बीच सीधी लड़ाई है। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए अखिलेश सिंह तोमर, प्रदीप कुमार, सत्यपाल सिंह बघेल, तापस सक्सेना, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए धर्मेंद्र स्वरूप व राजीव कुमार सिंह पाल चुनाव मैदान में हैं।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अमित वर्मा, प्रदीप कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, विनोद कुमार जौहरी, जियाउर रहमान समी निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दिवाकर वर्मा, गौरव माहेश्वरी, कोमेंद्र सिंह, ओमपाल माथुर, पूनम राघव, शैहला नईम, विनोद बाबू सक्सेना सात उम्मीदवार हो जाने से मतदान कराया जाएगा। संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर जितेंद्र राजपूत निर्विरोध चुने गए। अब छह अगस्त को मतदान कराकर, उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी