Badaun Road Accident': बदायूं में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल

Badaun Road Accident शाहजहांपुर जिले के जरियनपुर से यात्रियों को लेकर बदायूं आ रही रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं चालक मौके से फरार हो गया। हादसा कैसे हुआ वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:43 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:45 AM (IST)
Badaun Road Accident': बदायूं में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल
Breaking : Badaun Accident : बदायूं में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल

बरेली, जेएनएन। Breaking : Badaun Accident : शाहजहांपुर जिले के जरियनपुर से यात्रियों को लेकर बदायूं आ रही रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, चालक मौके से फरार हो गया। हादसा कैसे हुआ वजह अभी पता नहीं चल सकी है। गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे बदायूं डिपो की बस जरियनपुर से बदायूं आते समय अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं के निकट सांई ईंट भट्ठे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में फर्रुखाबाद के रामविलास, रामकली, अंशिका, शाहजहांपुर के कांठ की निर्मला, नौशेरा की कृष्णा, उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी ओमेंद्र सिंह घायल हो गए। हादसा होने पर चीख-पुकार मची तो भट्ठे के मजदूर दौड़कर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कुछ यात्री चालक को झपकी आने को हादसे की वजह बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी