पिछड़ा वर्ग सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सपा ने किया विकास, भाजपा ने किए झूठे वादे

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ सपा की सरकार में हुए। भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातीय जनगणना कराकर जनता को उसका हक दिलाने की मांग कर रहे हैं

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 02:27 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 02:27 PM (IST)
पिछड़ा वर्ग सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सपा ने किया विकास, भाजपा ने किए झूठे वादे
पिछड़ा वर्ग सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना,

बरेली, जेएनएन।  शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ सपा की सरकार में हुए। भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातीय जनगणना कराकर जनता को आबादी के अनुसार उसका हक दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार राजी नहीं है।

राजपाल कश्यप लोक निर्माण गेस्ट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा शासन में शहर से गांव तक विकास हुआ। जिले में जो भी कार्य हुए सपा की देन हैं। बोले कोरोना में आक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने का दावा करने वाली सरकार के झांसे में इस बार जनता नहीं आएगी। युवा सरकार से जवाब मांग रहे हैं। कश्यप ने भर्तियों व गाेशालाओं के निर्माण से लेकर सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

पीलीभीत जाते समय एमएलसी राजपाल कश्यप निगोही में सपा नेता सलोना कुशवाहा के कार्यालय पर रुके। उनका यहां स्वागत किया गया। इसके अलावा पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजीव वर्मा के प्रतिष्ठान पर भी उनका स्वागत हुआ। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह वर्मा, सनी राठौर, अजफर अली, डा. नवनीत यादव, जितेंद्र यादव, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी