प्रश्नोत्तरी के जरिए बालश्रम और बाल विवाह को लेकर किया गया जागरुक

मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को इस्लामियां गर्ल्स इण्टर कालेज में जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के जरिए जागरुक किया । प्रश्नोत्तरी में बाल श्रम बाल तस्करी बाल विवाह पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 10:19 PM (IST)
प्रश्नोत्तरी के जरिए बालश्रम और बाल विवाह को लेकर किया गया जागरुक
छात्राओं को जानकारी दी गई कि दहेज विरोधी अधिनियम क्या है।

बरेली, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को इस्लामियां गर्ल्स इण्टर कालेज में जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के जरिए जागरुक किया । प्रश्नोत्तरी में बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह पर आधारित प्रश्न पूछे गए। छात्राओं को जानकारी दी गई कि दहेज विरोधी अधिनियम क्या है। महिला एवं पुरूष की सही आयु विवाह के लिए क्या है।  शिक्षा के अधिकार कानून के अनुसार कितने वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा का प्रविधान है। बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण से जुड़ा  अधिनियम कौन सा है। बच्चों के अधिकार क्या हैं। बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को किस प्रकार के बालकों से सम्बन्धित मामलों को देखने का अधिकार रखते है। इनसे संबधित जानकारी दी गई। वहीं संत बाबा रामदास इण्टर कालेज व प्रकाश मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय आलमपुर जाफराबाद व चौकी सरदार नगर भमौरा में आयोजन किया गया।  वहीं जिला बाल संरक्षण  स्टाफ द्वारा थाना जीआरपी कोतवाली एवं सुभाष नगर तथा राजेन्द्र प्रसाद इण्टर कालेज मीरगंज बरेली में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गयी। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना ,जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।

chat bot
आपका साथी