अवनेश गुप्ता को मिली जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमे जिला कमेटी का गठन किया गया। जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अवनेश गुप्ता को सौंपी गई। इसी तरह राकेश सिंह चौहान को पुवायां विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:06 PM (IST)
अवनेश गुप्ता को मिली जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अवनेश गुप्ता को मिली जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बरेली, जेएनएन। भाजपा प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमे जिला कमेटी का गठन किया गया। जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अवनेश गुप्ता को सौंपी गई। इसी तरह राकेश सिंह चौहान को पुवायां विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। देवेश मिश्रा को बंडा, सद्दाम अली को निगोही का नगराध्यक्ष बनाया गया। तिलहर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम सिंह, कटरा विधानसभा का ब्लाक अध्यक्ष शिवम सिंह को बनाया गया।

मोहम्मद अजीत को खुदागंज, संजीव सिंह को कटरा का नगराध्यक्ष, अनूप शर्मा को कटरा का विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौपी गई। जिलाध्यक्ष अग्निवेश गुप्ता ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सदस्य को मेहनत करनी होगी। ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। इस मौके पर अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, छोटू जाटव, राकेश सिंह, देवेश ठाकुर, सलीम, नाजिम अली, रंजीत, मंजू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी