अपने से दस साल छोटे भतीजे पर आया मौसी का दिल, जानिए फिर क्या हुआ

एक मौसी का अपने से दस साल छोटे भतीजे पर दिल आ गया। भतीजे के प्रेम में वह इस कदर दीवानी हुई कि अब विवाह की जिद पर अड़ गई है। बहन को पीड़ित की मां ने लाख समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। प्रकरण सुभाषनगर का है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:53 AM (IST)
अपने से दस साल छोटे भतीजे पर आया मौसी का दिल, जानिए फिर क्या हुआ
दस साल छोटे भतीजे पर आया मौसी का दिल, जानिए फिर क्या हुआ

बरेली, जेएनएन।  एक मौसी का अपने से दस साल छोटे भतीजे पर दिल आ गया। भतीजे के प्रेम में वह इस कदर दीवानी हुई कि अब विवाह की जिद पर अड़ गई है। बहन को पीड़ित की मां ने लाख समझाया लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं है। प्रकरण सुभाषनगर का है।

पीड़ित की मां ने बताया कि उनकी सगी बहन ने ही अपने से दस साल छोटे बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद बेटे का वह शारीरिक व आर्थिक शोषण करने लगी। एक दिन बहन ने बेटे के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रख दिया। यह बात सुनकर ही दंग रह गई।

पांच फरवरी को आरोपित मौसी ने उनके बेटे को घर बातचीत करने के लिए बुलाया। आरोप है कि यहां बहन, पिता, मां, भाई, भाभी व अन्य लोगों ने मिलकर बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। बेटे को मरा हुआ समझकर आरोपित उसे अस्पताल में भर्ती करा चले गए।

यहीं नहीं बेटे की सोने की अंगूठी, चेन, आठ हजार रुपये, बैग, बाइक अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत की तो अब समझौते के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। रकम न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रही है। सीओ सेकेंड के निर्देश पर आरोपित मौसी समेत आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी